Vivo U10 खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतज़ार!

Vivo U10 की कीमत भारत में 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 11:16 IST
ख़ास बातें
  • वीवो यू10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलता है
  • वीवो यू10 में तीन रियर कैमरे हैं
  • Vivo U10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम

Vivo U10 की सेल अमेज़न इंडिया और वीवो ई-स्टोर पर

Vivo के ब्रांड की बजट यू सीरीज़ के स्मार्टफोन Vivo U10 खरीदने के लिए अब फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा। वीवो ने जानकारी दी है कि वीवो यू10 को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। पहले की तरह वीवो यू सीरीज़ के इस अहम फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और वीवो की ई-स्टोर पर होगी। वीवो यू10 एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा गेमिंग के दीवानों के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड है।
 

Vivo U10 price in India, launch offers

बता दें कि वीवो यू10 की कीमत भारत में 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 10,990 रुपये है। फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक रंग में बेचा जाता है। स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर से अमेज़न इंडिया और वीवो इंडिया की वेबसाइट पर शुरू हुई थी। लेकिन पहले यह फोन फ्लैश सेल में उपलब्ध था। अब Vivo India ने बताया है कि वीवो यू10 की ओपन सेल शुरू हो गई है।
Advertisement
 

Vivo U10 specifications, features

डुअल सिम वीवो यू10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलता है। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए वीवो यू10 में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Vivo U10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Vivo ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display quality
  • Great battery life
  • Performs well at everyday tasks
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Not good for heavy gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.