Vivo V60 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V60 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Vivo V60 में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का V60 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष फरवरी में Vivo ने देश में V50 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 3 दिया गया है। 

देश में Vivo की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि V60 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी लिस्टिंग हुई है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Vivo V60 को 12 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 37,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसे Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Advertisement

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि TRDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo V60 को मॉडल नंबर - V2511 के साथ देखा गया है। इससे पहले यह Geekbench और TUV के डेटाबेस पर भी दिख चुका है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। Vivo V60 की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 16 पर बेस्ड FuntouchOS मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। 

Vivo V60 में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के V60 में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में Vivo ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.