Vivo का Y300 इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 23:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 हो सकता है
  • Y300 को 21 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • हाल ही में Vivo ने अपनी Y सीरीज में Y300 Plus को देश में पेश किया था

इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y300 जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है। Y300 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में Aura लाइट होगी। 

इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। Y300 में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ Aura लाइट भी होगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि Y300 को 21 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 
Advertisement

Y300 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकता है। हाल ही में Vivo ने अपनी Y सीरीज में Y300 Plus को देश में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 दिया गया है। Y300 Plus में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह 6 nm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR4X RAM और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। Y300 Plus के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.