Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 20:42 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए T4x 5G की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन का प्राइस 23,000 रुपये से कम का हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo T5x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए T4x 5G की जगह लेगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu पर बेंचमार्किंग टेस्टिंग में 10 लाख प्वाइंट्स से अधिक मिले हैं। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में भारत में Vivo की यूनिट ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। AnTuTu पर बेंचमार्क टेस्ट में Vivo T5x 5G को 10 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Vivo T5x 5G के इस कैटेगरी में मजबूत प्रदर्शन का संकेत दिया है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 23,000 रुपये से कम का हो सकता है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (heyitsyogesh) ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है। Vivo T5x 5G में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

हाल ही में Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Vivo X300 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.57 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।Vivo X300 FE में 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.