Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च

पिछले वर्ष अगस्त में लॉन्च किए गए Vivo T4 Pro में 6.77 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,392 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Pro की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Pro की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo T5 Pro जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Vivo T5 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Pro की जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo T5 Pro में 9,020 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें OriginOS 6 दिया जा सकता है। 

हाल के महीनों में 9,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ कुछ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया है। भारत में हाल ही में Poco X8 Pro Max 5G को 9,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने कुछ स्मार्टफोन्स को 10,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। Realme P4 Power 5G में 10,001 mAh की बैटरी है। 

पिछले वर्ष अगस्त में लॉन्च किए गए Vivo T4 Pro में 6.77 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,392 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 और Adreno 722 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स 32 मेगापिक्सल कैमरा है। Vivo T4 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में Vivo V70 FE को भी जल्द  लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Vivo V70 FE में 6.83 इंच Q10+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.