Vivo T5 लेटेस्ट फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

फोन में Snapdragon 6s Gen 2 चिप लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2026 08:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 6s Gen 2 4G चिप मिलती है।
  • फोन के लिए कहा गया है कि 8GB एक्टेंडेड रैम को भी सपोर्ट करता है।
  • फोन 7200mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है।

Vivo T5 4G में कंपनी ने 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर बैटरी के रूप में दिया है। फोन में 7200mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6s Gen 2 चिप लगी है। साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी  गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Vivo T5 4G Price

Vivo T5 4G को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MXN 5,799 (लगभग 32,000 रुपये) है। फोन को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 
 

Advertisement

Vivo T5 4G Specifications

Vivo T5 4G में कंपनी ने 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1250 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 6s Gen 2 4G चिप मिलती है। इसके साथ में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन के लिए कहा गया है कि 8GB एक्टेंडेड रैम को भी सपोर्ट करता है। 

Vivo T5 4G में सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। फोन 7200mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है। इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिसके ऊपर Origin OS 6 की स्किन दी गई है। 

Advertisement

Vivo T5 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4G है। साथ में ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाइ-फाई, यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इसमें इंफ्रारेड ब्लास्टर भी है। फोन के डाइमेंशन 166.64 x 78.43 x 8.39mm और वजन 219 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Event 2026 LIVE: शुरू हुआ iPhone 18 लॉन्च इवेंट, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट्स
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.