भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Lite 5G को 4GB + 64 GB के नए वेरिएंट में पेश किया गया है
  • Vivo T5 Pro 5G को 6 GB + 128 GB के नए वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है
  • इन स्मार्टफोन्स के नए वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट की आगामी सेल में होगी

इन स्मार्टफोन्स के नए वेरिएंट्स की बिक्री फ्लिपकार्ट की आगामी सेल के दौरान होगी

Photo Credit: Vivo

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने भारत में Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G को नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। Vivo T5 Lite 5G को 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज और Vivo T5 Pro 5G को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo T5 Lite 5G के 4GB + 64 GB वाले नए वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को जुलाई में 4 GB + 128 GB, 6 GB + 128 GB और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया था। Vivo T5 Pro 5G के 6 GB + 128 GB वाले नए वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। इस वर्ष अप्रैल में इस स्मार्टफोन को 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स के सााथ पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स के नए वेरिएंट्स Flipkart की आठ अक्टूबर से शुरू होने वाली Big Billion Days सेल के दौरान उपलब्ध कराए जाएंगे। 

Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo T5 Lite 5G में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo T5 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge को सपोर्ट करती है। 

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के रियर और फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। Vivo T5 Pro 5G की 9,020 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.