Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट

इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 17:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • भारत में Vivo T5 5G को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी होगी

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 1.5K डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा। इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G को पेश किया गया है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रसोाइट लाइव हो गई है। भारत में Vivo T5 5G को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्काइलाइन डिजाइन होगा। हाल ही लॉन्च किए गए Vivo S2 में यह डिजाइन दिखा था। इस स्मार्टफोन की टीजर इमेज में रियल पैनल के ऊपरी आधे हिस्से में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार है। इसमें दो कैमरा और एक LED लाइट रिंग है। Vivo T5 5G में कर्व्ड डिजाइन होगा। Vivo का दावा है कि यह 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा।  इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.9 mm की होगी।

Vivo T5 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी होगी। हाल ही में Vivo T5 Lite 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है। इसमें AI से जुड़े AI Creation और AI Caption जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.