Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले

Vivo T5 5G में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी की इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 23:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 5G में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर एक अलग लैंडिंग पेंज बनाया गया है
  • इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T5 5G में 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। कंपनी की इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G शामिल हैं। आगामी स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। 

Vivo T5 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग लैंडिंग पेंज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में GenAI-रेडी NPU होगा। Vivo T5 5G में AI का परफॉर्मेंस फास्ट होने की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन Vivo के OriginOS पर चलेगा। Vivo T5 5G मं 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के प्राइस का भी संकेत मिला है। Vivo T5 Pro 5G में 'अल्ट्रा-स्लिम' 7.99 mm फ्रेम हो सकता है। 

Advertisement

हाल ही में Vivo T5 Lite 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है। इसमें AI से जुड़े AI Creation और AI Caption जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, OTG, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबी अवधि तक बैकअप के लिए डिजाइन की गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। भारत में Vivo Y31T 5G को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा। Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच  HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में में 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.