Vivo T4x 5G को भारत में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ जल्द किया जाएगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Vivo T4x को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को यह सर्टिफिकेशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4x स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC मिलेगा
  • इसने AnTuTu में 7,28,000 से अधिक स्कोर प्राप्त किया
  • स्मार्टफोन में 6,500mAh बैटरी मिल सकती है

Vivo T3x 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है Vivo T4x 5G

Photo Credit: Vivo

Vivo T4x को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जिससे इसके जल्द भारत में लॉन्च का संकेत मिला था। स्मार्टफोन के मार्च में लॉन्च होने की संभावना है। एक हालिया रिपोर्ट ने यह भी दावा किया था कि स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। अब, इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। माना जा रहा है कि अपकमिंग Vivo 'बजट' स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 SoC से लैस होगा, जो मिड-रेंज चिपसेट है और इसकी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Vivo T4x को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल भी मिल सकता है। Vivo हैंडसेट को Vivo T3x 5G के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत में इस साल की शुरुआत में कटौती की गई थी। इसके अलावा, माना जा रहा है कि अपकमिंग Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी होगी।

माईस्मार्टप्राइस के मुताबिक, Vivo T4x स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसने AnTuTu में 7,28,000 से अधिक स्कोर प्राप्त किया है। समान पब्लिकेशन ने इससे पहले यह भी दावा किया था कि अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन में  6,500mAh बैटरी मिलेगी। हैंडसेट के भारत में 15,000 रुपये से कम में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Vivo T4x को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को यह सर्टिफिकेशन मिलता है। यहां से पता चला था कि कथित बजट फोन जल्द ही भारत में आने वाला है। यहां Vivo T4x को मॉडल नम्बर V2437 दिया गया था। हालांकि इस सर्टिफिकेशन से फोन के स्पेसिफिकेशंस या किसी फीचर की जानकारी नहीं मिली थी।

जैसा कि हमने बताया, अपकमिंग Vivo T4x 5G मौजूदा Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा। यह फोन 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था जिसमें इसका 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। हालांकि, पिछले महीने इसकी कीमत को घटाकर 12,499 रुपये तक दिया गया था। इसके अलावा, अन्य कॉन्फिगरेशन की कीमतों को भी घटाया गया था।
Advertisement

Vivo T3x 5G में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। डिवाइस में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल मिल जाता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.