Realme P4x 5G vs Vivo T4x 5G: मिडरेंज में कौन सा फोन है बेस्ट? जानें यहां

हम आपको Realme P4x 5G और Vivo T4x 5G के सभी खास फीचर्स की तुलना करके बता रहे हैं।

Realme P4x 5G vs Vivo T4x 5G: मिडरेंज में कौन सा फोन है बेस्ट? जानें यहां

Realme P4x 5G में एयरोस्पेस प्रेरित डिज़ाइन है।

ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।
  • दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा है।
  • Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है।
विज्ञापन

मिडरेंज स्मार्टफोन्स सेग्मेंट में भारत के अंदर बहुत तगड़ा मुकाबला है। इस सेग्मेंट में छोटे से लेकर बड़े से बड़े ब्रांड्स भी कूदे हुए हैं जिनके आए दिन नये स्मार्टफोन्स इस रेंज में देखने को मिल रहे हैं। यहां पर आज हम Rs 15 हजार की रेंज में लॉन्च हुए एक नए दावेदार Realme P4x 5G की बात कर रहे हैं। रियलमी ने मिडरेंज में नया 5G फोन उतारा है। लेकिन इसी फोन के नजदीक Vivo का एक मॉडल पहले से इस सेग्मेंट में मौजूद है। Vivo T4x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है और रियलमी फोन से दाम में कुछ कम भी है। तो आइए जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की तुलना की जाए तो प्राइस पॉइंट पर कौन सा होगा बेस्ट? 

Realme P4x 5G vs Vivo T4x 5G 
यहां पर हम आपको Realme P4x 5G और Vivo T4x 5G के सभी खास फीचर्स की तुलना करके बता रहे हैं। इस कम्पेरिजन से आपको पता लगेगा कि 15 हजार रुपये की रेंज में कौन सा स्मार्टफोन एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है। 

Design 
Realme P4x 5G में एयरोस्पेस प्रेरित डिज़ाइन है। फोन में फ्लैट किनारों वाला फ्रेम दिया गया है। इसमें मैट-फ़िनिश वाला बैक पैनल है और खास वर्टिकल, पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिलता है। फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटेड है। इसके डाइमेंशन 165.85 x 75.98 x 8.39 मिमी और वज़न 208 ग्राम है। फोन हाथ में मजबूत ग्रिप देता है। 

Vivo T4x 5G में एर्गोनॉमिक डिजाइन है, फोन क्वाड कर्व्ड बॉडी के साथ मैटे फिनिश में आता है। इसमें आयताकार कैमरा आइलैंड है। डस्ट वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IP64 रेटेड है। इसका वजन 204 ग्राम है। मोटाई 8.09mm है। 

Display 
दोनों ही फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। लेकिन Realme फोन में ज्यादा रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जबकि वीवो का फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 

Processor 
Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है जिसके साथ में 18 जीबी तक वर्चुअल रैम पेअर की गई है। फोन में 2TB तक स्टोरेज मिल जाती है। 

Vivo T4x 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिप है और 8 जीबी तक रैम दी गई है। 

मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए यहां पर Realme का फोन बाजी मार जाता है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है जिससे ऐप लोडिंग फास्ट होती है। 

Camera
दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा है, 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इनमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। रियलमी का कैमरा साधारण अप्रोच के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फीचर्स देता है वहीं, वीवो का कैमरा AI कैमरा टूल्स के साथ फोटोग्राफी को रोचक बनाता है। 

Battery 
Realme P4x 5G में 7000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और रीवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है। 
वहीं, Vivo T4x 5G में 6500mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। हैवी यूज में यहां रियलमी का फोन बाजी मार जाता है। 

Price
Realme P4x 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹15,499 रुपये है। वहीं, इसी वेरिएंट के लिए Vivo T4x 5G की कीमत 13,999 रुपये है। रियलमी का फोन थोड़ा महंगा आता है। 

Conclusion
अगर आपको ज्यादा रिफ्रेश रेट, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए तो Realme P4x 5G के साथ जा सकते हैं। लेकिन अगर 15 हजार की रेंज में एक स्लिम, हल्का फोन चाहिए जिसमें सभी जरूरी फीचर्स बजट में आते हों तो आप Vivo T4x 5G को एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस के रूप में खरीद सकते हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design
  • Strong performance
  • Lasting battery life
  • Good thermals
  • UFS 3.1 storage
  • कमियां
  • Average cameras
  • Inconsistent refresh rate implementation
  • Noticeable bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  5. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  9. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »