• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y400 Pro 5G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo Y400 Pro 5G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo ने भारतीय बाजार में Y400 सीरीज में अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

Vivo Y400 Pro 5G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Vivo Y400 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है।
  • Vivo Y400 Pro 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय बाजार में Y400 सीरीज में अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.77 इंच का 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी है। यहां हम आपको Vivo Y400 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y400 Pro 5G Price


Vivo Y400 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। यह 27 जून से ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। Y400 Pro 5G फ्रीस्टाइल व्हाइट, फेस्ट गोल्ड और नेबुला पर्पल कलर में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई कार्ड, डीपीएस बैंक,आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, येस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड और फेडरल बैंक ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत कैशबैक और 10 माह तक जीरो डाउन पेमेंट शामिल है।


Vivo Y400 Pro 5G Specifications


Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 2.5GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB / 256GB UFS2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX 882 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी (नेबुला पर्पल) / 7.72 मिमी (फेस्ट गोल्ड) और वजन 182 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »