Vivo T3x 5G स्‍मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo T3x 5G : इसे 24 अप्रैल से Flipkart, vivo.com और ऑफ‍लाइन रिटेलर्स से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3x 5G फोन भारत में लॉन्‍च
  • मिड रेंज में इसे पेश किया गया है
  • फोन में 8 जीबी तक रैम मिलती है

Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ (2408×1080) LCD डिस्‍प्‍ले है। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Vivo ने भारत में अपना लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन Vivo T3x 5G लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही Vivo T3 को भी पेश किया था। T3x 5G फोन में स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इसमें 6000एमएएच की बैटरी है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन अंडर 15 हजार रुपये की कैटिगरी में आता है और उन यूजर्स की पसंद बन सकता है, जिन्‍हें 8 जीबी तक रैम और 1 टीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाला फोन चाहिए।  
 

Vivo T3x 5G Price in India

Vivo T3x 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है। यह 4GB + 128GB मॉडल के दाम हैं। 6GB + 128GB मॉडल 14,999 रुपये का है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। इसे 24 अप्रैल से Flipkart, vivo.com और ऑफ‍लाइन रिटेलर्स से लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Vivo T3x 5G Specifications, features

Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ (2408×1080) LCD डिस्‍प्‍ले है। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन की पीक ब्राइटनैस 1000 निट्स है। दावा है कि फोन धूप में खूब चमकता है। T3x 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर लगाया गया है। दावा है कि प्रोसेसर का AnTuTu स्‍कोर 561250 से ज्‍यादा है, जो इसे बजट सेगमेंट का दमदार खिलाड़ी बनाता है।  
 
फोन को 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्‍शंस में लाया गया है। मैक्सिमम स्‍टोरेज 128 जीबी तक है, जिसे एसडी कार्ड के ज‍रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Vivo T3x में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50 एमपी का है। साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। दावा है कि लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें सुपर नाइट मोड दिया गया है। 
Advertisement

Vivo T3x 5G फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें है। 

Vivo T3x 5G में 6000mAh की बैटरी है। यह 68.8 घंटों का म्‍यूजिक प्‍लेबैक, 23.33 घंटों का वीडियो प्‍लेबैक सिंगल चार्ज में दे सकता है। फोन को झट से चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में 44W का चार्जर मिलता है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.