Vivo जल्द लॉन्च कर सकती है नया 5G फोन, 8 जीबी रैम से होगा लैस

नया Vivo फोन मॉडल नंबर Vivo V2012A के साथ आता है और Android 10 पर चलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर पर काम करता है, जो 8 जीबी रैम से लैस है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 मई 2020 17:26 IST
ख़ास बातें
  • नया वीवो फोन Vivo V2012A मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट
  • सिंगर कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2930 और 7838 स्कोर किया हासिल
  • आगामी वीवो फोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ हुआ लिस्ट

Vivo का आगामी फोन 5G सपोर्ट से लैस हो सकता है

Vivo का एक नया अज्ञात स्मार्टफोन ऑनलाइन दिखाई दिया है, जो 8 जीबी रैम और एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन लोकप्रिय स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन इस अज्ञात स्मार्टफोन को Vivo V2012A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन का सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर भी दिया गया है। स्मार्टफोन की जानकारी वाले सेक्शन पर इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन भी लिखी है। एक रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि यह आगामी Vivo फोन Snapdragon 765G चिपसेट के साथ आएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, वीवो फोन मॉडल नंबर Vivo V2012A के साथ आता है और Android 10 पर चलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर पर काम करता है, जो 8 जीबी रैम से लैस है। हालांकि इस प्रोसेसर के मॉडल नंबर की जानकारी सामने नहीं आई है। Gizmochina की एक रिपोर्ट बताती है कि "ARM implementer 81 architecture 8 variant 15 part 2052 revision 14" के नाम से लिस्ट किया गया यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765जी है।

यदि वीवो स्मार्टफोन पर प्रोसेसर वास्तव में स्नैपड्रैगन 765G है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा, क्योंकि प्रोसेसर में 5G मॉडम शामिल है। इस बीच गीकबेंच लिस्टिंग में वीवो 'V2012A' फोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2930 और 7838 स्कोर हासिल हुआ है।

फिलहाल Vivo ने इस नए 5G फोन के बारे की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने फरवरी में चीन में Vivo Z6 5G लॉन्च किया था, जो 765G चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है। जैसा कि नाम से पता चलता है वीवो ज़ेड6 5जी एक 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन है और इसमें Android 10 दिया गया है।

लॉन्च के दौरान कंपनी ने भारत सहित अन्य बाजारों में वीवो ज़ेड6 5जी की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। गीकबेंच पर यह अज्ञात वीवो फोन संभवतः Vivo Z6 5G का एक वेरिएंट हो सकता है, जो अब ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह केवल एक अंदाज़ा है, वेबसाइट पर देखा गया फोन पूरी तरह से एक नया फोन भी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Smartphones, Vivo upcoming mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  2. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  3. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  4. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  5. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  6. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  7. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  8. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  9. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  10. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.