Vivo S7t डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर से हो सकता है लैस, Google Play Console लिस्टिंग से मिला इशारा!

Vivo S7 में 6.44-इंच (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया था, लेकिन वीवो एस7टी का डिस्प्ले नई लीक के अनुसार थोड़ा बड़ा होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S7t के स्पेसिफिकेशन Vivo S7 जैसे ही हो सकते हैं
  • वीवो एस7टी में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 820
  • Vivo ने फोन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है
Vivo S7t स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में लिस्ट हुआ है। Vivo फोन मॉडल नंबर V2048A के साथ लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह वीवो एस7टी स्मार्टफोन हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च हुए Vivo S7 स्मार्टफोन जैसे ही होंगे। कथित गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से वीवो एस7टी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है और तस्वीर के सहारे फोन के फ्रंट पैनल देखने को मिला है। यह फोन नॉच डिज़ाइन के साथ दस्तक दे सकता है। आपको बता दें, वीवो ने इस फोन से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

टिप्सटर @TTechnical  ने ट्विटर पर दावा किया है कि Vivo फोन मॉडल नंबर V2048A के साथ Google Play Console लिस्टिंग में लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि फोन Vivo S7t होगा। वहीं, लिस्टिंग में यह फोन मीडियाटेक MT6875 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है जो कि डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर है। लिस्टिंग की मानें, तो यह फोन 8 जीबी रैम, फुल-एचडी+ (1,080x2,404 पिक्सल) डिस्प्ले और एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है। लिस्टिंग में मौजूद तस्वीर के अनुसार, वीवो एस7टी फोन पतले बेजल्स से लैस होगा और सेल्फी कैमरा के लिए फोन में नॉच दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी ऊपरी हिस्से पर स्थित होगा।

यह पहली बार नहीं है कि फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी  820 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हो। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर साझा किया था कि वीवो एस7टी के स्पेसिफिकेशन केवल प्रोसेसर को छोड़कर Vivo S7 जैसे ही होंगे। वीवो एस7 स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस है और वीवो एस7टी मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, इससे पहले लीक में संकेत मिले थे कि वीवो एस7टी का मॉडल नंबर PD2080 होगा, जो कि गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में सामने आए मॉडल से अलग है।  

वीवो एस7 में 6.44-इंच (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया था, लेकिन वीवो एस7टी का डिस्प्ले नई लीक के अनुसार थोड़ा बड़ा होगा। इसके अलावा, वीवो एस7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था, जबकि एस7टी में गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।    
Advertisement

इससे पहले Digital Chat Station द्वारा लीक की गई जानकारी यदि सही साबित होती है, तो वीवो एस7टी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

फिलहाल, Vivo ने वीवो एस7टी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7t, Vivo, Vivo S7, Dimensity 820, Vivo S7t Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.