Vivo S6 Pro में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Weibo पर टिप्सटर ने बताया कि Vivo S6 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,100 रुपये) होगी। वहीं, फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट CNY 3,298 (लगभग 35,300 रुपये) में मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 12 जून 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S6 Pro में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे
  • Vivo S6 में मिला था 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 5जी कनेक्टिविटी के साथ वीवो एस6 प्रो में NFC सपोर्ट भी मिल सकता है

Vivo S6 चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था

Vivo S6 Pro जल्द ही लॉन्च हो सकता है। अप्रैल में Vivo S6 एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ चीन में लॉन्च हुआ था, इसके बाद से ही इसके प्रो वेरिएंट को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। टिप्सटर के अनुसार, फोन का प्रो वेरिएंट 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर भी मौजूद होगा। टिप्सटर ने वीवो एस6 प्रो की कीमत को लेकर भी खुलासा किया है। गौर करने वाली बात यह है कि Vivo ने अब तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

Vivo S6 Pro 5G price (expected)

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर टिप्सटर ने बताया कि Vivo S6 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,100 रुपये) होगी। वहीं, फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट CNY 3,298 (लगभग 35,300 रुपये) में मिलेगा।
Advertisement

फोन लॉन्च कब होगा? इसकी जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर लीक हो रही जानकारियां इशारा हैं कि फोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

याद दिला दें, वीवो एस6 चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जिसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,698  (लगभग 28,900 रुपये) है। 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,100) रुपये है।
Advertisement
 

Vivo S6 Pro 5G specifications (expected)

वीवो एस6 प्रो में ओलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन फ्रंट और बैक पैनल पर दी जा सकती है। लीक के अनुसार, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ LPDDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज से लैस होगा। इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ 33 वॉट फ्लैशचार्ज 2.0 सपोर्ट मिलेगा। 5जी कनेक्टिविटी के साथ वीवो एस6 प्रो में NFC सपोर्ट भी दिया जाएगा।

कैमरे की बात करें, तो टिप्सटर का दावा है कि इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए वीवो एस6 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जिसका एक कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। दूसरी तरफ, वीवो एस6 में सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया था।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.