Vivo S5 चार रियर कैमरों से होगा लैस

Vivo ने हाल ही में Vivo S5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले फोन का फर्स्ट लुक साझा किया। वीवो द्वारा साझा की गईं दो तस्वीरों में से एक में फोन का फ्रंट और रियर पैनल नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 नवंबर 2019 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S5 के कैमरे और हार्डवेयर के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है वीवो एस5 में
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा वीवो एस5
Vivo S5 को 14 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इस वजह से हर दिन फोन के नए टीज़र ज़ारी हो रहे हैं। अब Vivo ने वीवो एस5 के आधिकारिक टीज़र इमेज साझा किए हैं। इससे हमें फोन के दोनों हिस्सों की पहली झलक मिलती है। यह साफ हो गया है कि वीवो एस5 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन होगा। पिछले हिस्से पर लेंस और एलईडी फ्लैश डायमंड जैसे पैटर्न में है। तस्वीरों में वीवो एस5 के रियर पैनल के ग्रेडिएंट फिनिश की झलक मिली है। इसके अलावा हैंडसेट में होल-पंच कैमरा होने की पुष्टि होती है।

Vivo ने हाल ही में वीवो एस5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले फोन का फर्स्ट लुक साझा किया। वीवो द्वारा साझा की गईं दो तस्वीरों में से एक में फोन का फ्रंट और रियर पैनल नज़र आ रहा है। फोन फुल-स्क्रीन डिज़ाइन वाला है। सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कैमरे पर भरोसा जताया गया है। इसके अलावा इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाने के लिए फिंगरप्रिंट का एक ग्राफिक्स भी है। पिछले हिस्से पर कुल चार कैमरे हैं।

डायमंड के आकार वाला कैमरा मॉड्यूल पिछले हिस्से पर है। यहां पर तीन कैमरे और एलईडी फ्लैश नज़र आ रहे हैं और चौथा कैमरा इनके नीचे हैं। फोन मेटालिक फ्रेम के साथ आता है। वीवो एस5 के दूसरे टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर से रियर पैनल के ग्रेडिएंट डिजाइन का पता चलता है।

Vivo ने अभी Vivo S5 के कैमरे और हार्डवेयर पर चुप्पी बनाए रखी है। लेकिन कथित TENAA लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वीवो एस5 में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S5, Vivo S5 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.