Vivo S5 के अनोखा कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक

Vivo S1 सीरीज़ के ब्रांड एंबेसेडर ने एक इंटरव्यू के दौरान नए Vivo स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा दिखा दिया। प्रतीत होता है कि Vivo S5 के कैमरा मॉड्यूल में लेज़र ऑटोफोकस सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2019 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S5, कंपनी की एस सीरीज का तीसरा फोन होगा
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया था वीवो एस5
  • इस वीवो फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है
Vivo S5 के बारे में जानकारी सामने आई है। इसे कथित तौर पर चीनी गायक सिया झूकुन ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान लीक कर दिया है। नया वीवो स्मार्टफोन कंपनी की Vivo S सीरीज़ का हिस्सा होगा जिसे चीनी मार्केट में मई महीने में पेश किया गया था। इस सीरीज़ के Vivo S1 और Vivo S1 Pro पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। वीवो एस1 का चीनी वेरिएंट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट में वाटरड्रॉप नॉच है। वीवो एस1 के दोनों ही वेरिएंट तीन रियर कैमरे के साथ आते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर जिस नए वीवो फोन के बारे में जानकारी सामने आई है, वह वीवो एस5 होगा। इसमें नए डिज़ाइन के साथ अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

वीवो एस1 सीरीज़ के ब्रांड एंबेसेडर ने एक इंटरव्यू के दौरान नए Vivo स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा दिखा दिया। इंटरव्यू वीडियो में नज़र आने वाला स्मार्टफोन दिखने में वीवो एस1 और वीवो एस1 प्रो से काफी अलग है।

अगर हम SlashLeaks द्वारा साझा किए गए वीडियो इंटरव्यू के स्क्रीनशॉट पर गौर करें तो यह वीवो फोन डायमंड आकार वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ नज़र आ रहा है। प्रतीत होता है कि कैमरा मॉड्यूल में लेज़र ऑटोफोकस सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी है। यह वीवो एस1 और वीवो एस1 प्रो से काफी अलग है, क्योंकि ये दोनों फोन वर्टिकल पोज़ीशन वाले कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

प्रतीत होता कि इस वीवो फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है। ऐसी फिनिश हमें वीवो एस1 सीरीज़ में देखने को मिल चुकी है।
Advertisement

याद रहे कि वीवो एस1 को चीन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ उतारा गया था। जबकि इसके ग्लोबल वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच है। वीवो एस1 प्रो को भी चीनी मार्केट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया गया था। भारत में वीवो एस1 को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S5, Vivo, Vivo S5 camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.