• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 3 बैक कैमरा, 4,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo S15 और S15 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत

3 बैक कैमरा, 4,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo S15 और S15 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत

8GB रैम + 256GB मॉडल वाले Vivo S15 Pro की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है। फोन के 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,600 रुपये) है।

3 बैक कैमरा, 4,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo S15 और S15 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत

Vivo S15 Pro की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Vivo S15 Pro के 8GB रैम + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,399 है
  • Vivo S15 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 2,699 है
  • S15 में Snapdragon 870 SoC और S15 Pro में Dimensity 8100 SoC मिलता है
विज्ञापन
Vivo S15 Pro और Vivo S15 को गुरुवार को लॉन्च किया गया। दोनों नए वीवो फोन में 120Hz डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे हैं। हालांकि, Vivo S15 और Vivo S15 Pro के बीच कुछ बड़े अंतर भी हैं। उदाहरण के लिए, वीवो एस15 प्रो MediaTek Dimensity 8100 SoC के साथ आता है, जबकि वीवो एस15 Qualcomm Snapdragon 870 SoC पर काम करता है।
 

Vivo S15 Pro, Vivo S15 price

8GB रैम + 256GB मॉडल वाले Vivo S15 Pro की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है। फोन के 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,600 रुपये) है। वहीं, Vivo S15 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये) है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 3,299 (लगभग 38,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

चीन में वीवो एस15 प्रो और वीवो एस15 की सेल 27 मई से शुरू होगी। दोनों फोन फिलहाल देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। भारत में इनके लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
 

Vivo S15 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस15 प्रो Origin OS Ocean पर चलता है, जो Android 12 पर आधारित है। इसमें 6.56-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले है, जो 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100 SoC, Mali-G610 GPU और 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ आता है। वीवो ने फोन पर गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए एक डेडिकेटेड चिप भी लगाई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.88 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766V प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, वीवो एस15 प्रो में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसमें f / 2.45 लेंस है।

Vivo S15 Pro में 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज है।

वीवो एस15 प्रो में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर फिट हैं और साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vivo S15 Pro में 4,500mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाई-रेस ऑडियो और हाई-रेस ऑडियो वायरलेस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं। इसके अलावा, फोन का डाइमेंशन 158.9x73.52x8.55mm और वजन 188 ग्राम है।
 

Vivo S15 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस15 Android 12 पर आधारित OriginOS Ocean पर चलता है और इसमें 6.62 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पैनल में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। फोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 870 SoC, Adreno 650 GPU और 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.89 लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी शामिल है।

फ्रंट में f/2.0 लेंस के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है।

Vivo S15 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
 
vivo

वीवो एस15 में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।

Vivo S15 में 4,500mAh की बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाई-रेस ऑडियो और हाई-रेस ऑडियो वायरलेस सपोर्ट भी मिलता है। फोन का डाइमेंशन 161.09x74.31x7.99mm और वजन 197 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »