Vivo S1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री दुकानों में शुरू

Vivo S1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,990 रुपये है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 13:04 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo S1 के तीन वेरिएंट होंगे
  • वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है वीवो एस1 में

Vivo S1 में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo S1 को बुधवार को ही भारतीय मार्केट में उतारा गया था। यह तीन रियर कैमरे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और लुभावने डिज़ाइन के साथ आता है। वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री अधिकृत रिटेल स्टोर में शुरू हो गई है। फोन कैशबैक ऑफर्स और बैंकिंग डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। फिलहाल, वीवो एस1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री हो रही है। स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल, पूर्विका, बिग सी, लॉट, संगीता, क्रोम और विजय सेल्स जैसे स्टोर से खरीदा जा सकता है।
 

Vivo S1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

वीवो एस1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,990 रुपये है। इसे रिलायंस डिजिटल, पूर्विका, बिग सी, लॉट, संगीता, क्रोमा और विजय सेल्स जैसे स्टोर से खरीदा जा सकता है। वीवो एस1 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड को इस्तेमाल करने पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। जियो सब्सक्राइबर्स को 10,000 रुपये तक का फायदा होगा।

वीवो एस1 को रिटेल आउटलेट से खरीदने के लिए पेटीएम इस्तेमाल करने पर पेटीएम कैशबैक मिलेगा। 4 जीबी रैम वेरिएंट की ऑनलाइन सेल 14 अगस्त से शुरू होगी।
 

Vivo S1 Specifications

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वाटरड्रॉप नॉच है। निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement


वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1, Vivo S1 Price in India, Vivo S1 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.