Vivo S1 होने वाला है भारत में लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

हम आपको Vivo S1 के बारे में अब तक मिली जानकारियों से रूबरू करवाते हैं। देखा जाए तो भारत में लॉन्च किए जाने से पहले वीवो एस1 के बारे लगभग सबकुछ पता चल चुका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2019 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है वीवो एस1
  • हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं वीवो एस1 में

Vivo S1 में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo S1 को भारत में लॉन्च किया जाना है। इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वीवो ने कई वीडियो टीज़र ज़ारी किए हैं। कंपनी ने वीवो एस सीरीज़ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। याद रहे कि वीवो एस1 को चीनी मार्केट में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इसके साथ Vivo S1 Pro को भी उतारा गया था। बीते हफ्ते इस फोन के ग्लोबल वेरिएंट को इंडोनेशियाई मार्केट में उतारा गया। वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हैं। इस वीवो फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

इस लेख में हम आपको वीवो एस1 के बारे में अब तक मिली जानकारियों से रूबरू करवाते हैं। देखा जाए तो भारत में लॉन्च किए जाने से पहले वीवो एस1 के बारे लगभग सबकुछ पता चल चुका है।
 

वीवो एस1 की भारत में कीमत (अनुमान)

वीवो एस1 की भारत में कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इंडोनेशिया में हैंडसेट की कीमत IDR 35,99,000 (लगभग 17,800 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास हो सकती है। इस फोन का कॉस्मिक ग्रीन और स्काइलाइन ब्लू वेरिएंट भी है।

वीवो ने एस1 के भारतीय उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन वीवो इंडिया ने ट्विटर और फेसबुक पर ज़ारी करके साफ कर दिया है कि वीवो एस1 भारतीय मार्केट से बहुत दूर नहीं है।
Advertisement
 

Vivo S1 specifications, features

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  
Advertisement

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1 price in India, Vivo S1 specifications, Vivo S1, Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.