Vivo S1 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और 4,500 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo S1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 19:31 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo S1 के तीन वेरिएंट होंगे
  • वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है वीवो एस1 में

Vivo S1 में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo S1 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो एस1 हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद डिवाइस के कुछ फीचर में बदलाव करके ग्लोबल मार्केट में लाया गया। वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट में वाटरड्रॉप नॉच है, जबकि चीनी वेरिएंट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

Vivo S1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

वीवो एस1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 18,990 रुपये में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा। वीवो एस1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। बाकी दो वेरिएंट को भविष्य में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

वीवो एस1 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड को इस्तेमाल करने पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। फोन की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में भी होगी।

याद रहे कि वीवो एस1 को कुछ महीने पहले ही चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद हैंडसेट कुछ बदलाव के साथ ग्लोबल मार्केट में आया था।
Advertisement
 

Vivo S1 Specifications

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वाटरड्रॉप नॉच है। निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

वीवो एस1एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement
 

Vivo S1 की भिड़ंत Realme X और Oppo K3 से


कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1, Vivo S1 Price in India, Vivo S1 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.