Vivo S1 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Vivo S1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये थी। कटौती के बाद इसका दाम 16,990 रुपये हो गया है। Vivo India ई-स्टोर की लिस्टिंग से साफ है कि दाम में 1,000 रुपये की कटौती हुई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मई 2020 11:50 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है Vivo S1
  • Vivo S1 के बाकी दो वेरिएंट पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध

Vivo S1 के शुरुआती वेरिएंट का दाम हुआ कम

Vivo S1 की कीमत भारत में कम हो गई है। वीवो ब्रांड ने अपने इस फोन के दाम में 1,000 रुपये कटौती करने का फैसला किया है। इच्छुक ग्राहक अब इस Vivo स्मार्टफोन को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। वीवो एस1 को बीते साल मार्केट में उतारा गया था। यह तीन रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ आता है। वीवो एस1 के तीन वेरिएंट हैं और इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।
 

Vivo S1 price in India

वीवो एस1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये थी। कटौती के बाद इसका दाम 16,990 रुपये हो गया है। Vivo India ई-स्टोर की लिस्टिंग से साफ है कि दाम में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। यह भी साफ है कि फोन के बाकी वेरिएंट अपनी पुरानी कीमत में बिकते रहेंगे। ग्राहक Vivo S1 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीद पाएंगे।


आधिकारिक लिस्टिंग से अलावा फोन का शुरुआती वेरिएंट सस्ते दाम में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है। बता दें कि फोन की उपलब्धता लॉकडाउन के कारण सीमित है। ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले इलाकों में ऑनलाइन स्टोर्स से हैंडसेट मिल जाएगा। रेड ज़ोन में कुछ ऑफलाइन स्टोर्स तक ही यह फोन उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Vivo S1 Specifications

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वाटरड्रॉप नॉच है। निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

वीवो एस1एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। Vivo S1 में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1 price in India, Vivo S1 specifications, Vivo S1, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.