Vivo के एक फोन को मिला सर्टिफिकेशन, हो सकता है iQoo 3 Pro 5G

V2024A मॉडल नंबर की एक हालिया Geekbench लिस्टिंग से पता चला था कि इस फोन में Android 10 के साथ 8 जीबी तक रैम विकल्प दिए जाएंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 10:51 IST
ख़ास बातें
  • एक Vivo फोन को V2024A मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन मिला है
  • Geekbench पर भी Snapdragon 865+ चिपसेट के साथ हो चुका है लिस्ट
  • iQoo 3 Pro 5G होने की संभावना

iQoo 3 Pro 5G को कंपनी Snapdragon 865+ चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है

V2024A मॉडल नंबर के साथ एक Vivo फोन कथित तौर पर चीन की सर्टिफिकेशन एजेंसी 3C की साइट पर देखा गया है और अटकलें हैं कि यह iQoo 3 Pro 5G स्मार्टफोन हो सकता है। इंटरनेट पर लीक एक तस्वीर के अनुसार, फोन में 5G और 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। यह भी एक संकेत है कि हैंडसेट अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर से लैस एक फोन को इसी मॉडल नंबर के साथ जून में गीकबेंच पर भी देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस iQoo 3 Pro 5G या Vivo का कोई अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है।

3C सर्टिफिकेशन की तस्वीर को @yabhishekhd ट्विटर हैंडर वाले एक यूज़र ने ट्वीट किया है। उसने जून वाली गीकबेंच लिस्टिंग की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसे पहली बार GizmoChina द्वारा देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और 8 जीबी रैम से लैस आता है।
 

GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर में '2024' वीवो के पोर्टफोलियो में एक क्रमिक संख्या है। क्योंकि वीवो ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ Nex 3S 5G को पहले ही लॉन्च कर दिया है, इसलिए हो सकता है कि यह फ्लैगशिप हार्डवेयर वाला मॉडल नंबर वीवो डिवाइस न हो। यह काफी हद तक इस डिवाइस के iQoo ब्रांडेड स्मार्टफोन होने की ओर इशारा करता है।

iQoo 3 Pro 5G पहले भी खबरों में आ चुका है। हाल ही में, एक टिपस्टर ने दावा किया था कि आइकू 3 प्रो को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। कहा गया था कि फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथा आएगा, जिनकी कीमत क्रमश: 4,298 चीनी युआन (लगभग 46,200 रुपये),  4,698 चीनी युआन (लगभग 50,500 रुपये) और 3,998 चीनी युआन (लगभग 43,000 रुपये) होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.