• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo 3 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट से लैस होने दावा

iQoo 3 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट से लैस होने दावा

iQoo 3 Pro की सटीक उपलब्धता की तारीख स्पष्ट नहीं है। याद दिला दें, iQoo 3 के 4जी और 5जी वेरिएंट फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए थे।

iQoo 3 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट से लैस होने दावा

iQoo 3 की भारत में शुरुआती कीमत 34,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 Pro में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होने का दावा
  • अघोषित Snapdragon 865+ प्रोसेसर के साथ आ सकता है नया आइकू 3 प्रो
  • 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस
विज्ञापन
iQoo 3 को भारत में क्वाड रियर कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ फरवरी में लॉन्च किया गया था। एक टिपस्टर अब दावा कर रहा है कि फोन का एक प्रो वर्ज़न iQoo 3 Pro के नाम से तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा। आइकू 3 के प्रो वेरिएंट में बड़ी 4,500mAh की बैटरी और 6.56-इंच की स्क्रीन होने का दावा है। प्रो वेरिएंट में भी फास्ट चार्जिंग होगी।। क्योंकि आइकू ने इस स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है, इसलिए इसे एक लीक मात्र मानना समझदारी होगी।
 

iQoo 3 Pro price (expected)

वीबो पर एक टिपस्टर के अनुसार, आइकू 3 प्रो के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में 3,998 चीनी युआन (लगभग 43,000 रुपये) से शुरू होगी। दावा है कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट क्रमशः 4,298 (लगभग 46,200 रुपये) और 4,698 (लगभग 50,500 रुपये) कीमत में लॉन्च होंगे।

स्मार्टफोन की सटीक उपलब्धता की तारीख स्पष्ट नहीं है। याद दिला दें, iQoo 3 के 4जी और 5जी वेरिएंट फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए थे।
 

iQOO 3 Pro specifications

Weibo पोस्ट के अनुसार, iQoo 3 Pro में 6.56-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz सैंपलिंग रेट फीचर शामिल है। फोन के डिस्प्ले और रियर साइड में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। आइकू 3 प्रो कथित तौर पर अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट द्वारा पर काम करेगा। फोन एलपीडीडीआर5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज पर काम करेगा। लीक में यह भी दावा है कि iQoo 3 Pro एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।

संभावना है iQoo 3 की तरह ही इसमें भी क्वाड रियर कैमरे होंगे। हालांकि, टिप्स्टर कहता है कि फोन में रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक 13-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।

iQoo3 Pro कथित तौर पर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी पैक करेगा। टिप्सटर यह भी बताता है कि फोन 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। टिपस्टर का दावा है कि फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ ग्रेफाइट शीट हीट डिसिपेशन, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, सुपर लाइन डुअल स्टीरियो स्पीकर और एनएफसी सपोर्ट शामिल होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 3 Pro, iQoo 3 Pro price, iQoo 3 Pro specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »