Vivo Nex Dual Screen Edition में होंगे 10 जीबी रैम, 11 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद

ताज़ा लीक से पता चला है कि वीवो के इस स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम होगा। दूसरी तरफ, एक अलग रिपोर्ट में वीवो नेक्स के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस को Vivo Nex Dual Screen का नाम दिए जाने का दावा किया गया है।

Vivo Nex Dual Screen Edition में होंगे 10 जीबी रैम, 11 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • Nubia व Xiaomi ब्रांड पहले ही 10 जीबी रैम के स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं
  • Vivo Nex के अगले मॉडल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
  • डुअल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा वीवो के अगले फोन में
विज्ञापन
Vivo Nex चीनी कंपनी वीवो का प्रीमियम स्मार्टफोन है। यह बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन और अनोखे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने हाल ही में Vivo Nex के अपग्रेड हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन लॉन्च के बेहद करीब है। क्योंकि इसके संबंध में जानकारियों के लीक होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। ताज़ा लीक से पता चला है कि वीवो के इस स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम होगा। दूसरी तरफ, एक अलग रिपोर्ट में वीवो नेक्स के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस को Vivo Nex Dual Screen का नाम दिए जाने का दावा किया गया है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo से हमें इस फोन के कथित प्रेस रिलीज की झलक मिली है जिसे इस महीने फोन के आधिकारिक लॉन्च के लिए तैयार किया जा रहा है। लीक हुए प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, लेटेस्ट Vivo Nex हैंडसेट को वीवो नेक्स 2 की जगह ‘Vivo Nex Dual Screen' एडिशन के नाम से बुलाया जा रहा है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि इस फोन को 11 दिसंबर को चीन स्थित संघाई यू+ फैशन आर्ट सेंटर में लॉन्च किया जाएगा।

इसके अलावा वीबो पर एक पोस्ट में वीवो की वेबसाइट के ड्रॉपडाउन की तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर से पता चलता है कि Vivo की वेबसाइट पर Vivo Nex मॉडल को 10 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। देखा जाए तो 10 जीबी रैम के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला फोन होगा। इससे पहले Nubia और Xiaomi ब्रांड ने 10 जीबी रैम के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

याद रहे कि Vivo ने आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo Nex के अगले मॉडल के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। कंपनी ने टीज़र भी पोस्ट किए हैं जिससे फोन में डुअल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हुई है। इस फोन का एक कथित रेंडर भी बीते हफ्ते लीक हुआ था जिससे फोन में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Nex, Vivo Nex 2, Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »