Vivo Nex 3S 5G स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और वाटरफॉल डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Vivo Nex 3S 5G के 8 जीबी + 256 जीबी वाले फोन की कीमत CNY 4,998 (लगभग 50,000 रुपये) है। वहीं, इसके 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल CNY 5,298 (लगभग 53,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3S 5G भारत में कब लॉन्च होगा? अभी कोई जानकारी नहीं
  • Vivo Nex 3S 5G एंड्रॉयड 10 पर चलता है
  • 12 जीबी के LPDDR5 रैम है लैस है वीवो नेक्स 3एस 5जी

Vivo Nex 3S 5G है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन

Vivo Nex 3S 5G को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। नाम से ही प्रतीत होता है कि यह फोन Vivo Nex 3 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था। डिजाइन के मामले में वीवो नेक्स 3एस 5जी अपने पिछले फोन जैसा ही है, लेकिन कई अन्य फीचर के ज़रिए इस फोन को अपग्रेड किया गया है। Vivo ब्रांड के लेटेस्ट फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, ज्यादा सक्षम LPDDR5 रैम, यूएफएस 3.1 स्टोरेज और डुअल मोड 5जी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वीवो नेक्स 3एस में एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन जोड़ा गया है। लेकिन यह अब भी वाटरफॉल एमोलेड डिस्प्ले में कर्व्ड एज और हैप्टिक कंट्रोल वाले वॉल्यूम व पावर बटन के साथ आता है।
 

Vivo Nex 3S 5G price

वीवो नेक्स 3एस 5जी के 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 4,998 (लगभग 50,000 रुपये) है। वहीं, इसके 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल का दाम CNY 5,298 (लगभग 53,000 रुपये है)। यह फोन तीन रंगों के विकल्प में मिलेगा- स्काई ब्लू, ब्लैक और ऑरेंज। Vivo ने अभी Vivo Nex 3S 5G को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo Nex 3S 5G specifications

डुअल सिम (नैनो) वीवो नेक्स 3एस 5जी एंड्रॉयड 10 पर चलता है, जिसके ऊपर फनटच ओएस 10 कस्टम स्किन दी गई है। इस फोन में 6.9 इंच का एचडीआर10+ (1,080x2,256 पिक्सल्स) एमोलेड वाटरफॉल डिस्प्ले है, जो 18.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 99.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। वीवो के इस फ्लैगशिप फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम हैं।

Vivo Nex 3S 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका अपना एलईडी फ्लैश है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, एफ/2.0 अपर्चर के साथ।   
Advertisement

फोन में 256 जीबी की यूएफसी 3.1 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। वीवो नेक्स 3एस 5जी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 44 वॉट अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/ए/एसी, डुअल फ्रिक्वेंसी जीपीएस, GLONASS और Galileo मिलेगा। फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.89 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.