Vivo Nex 3 और Vivo Nex 3 5G लॉन्च, अनोखे वाटरफॉल डिस्प्ले हैं लैस

Vivo Nex 3 और Vivo Nex 3 5G फोन तीन रियर कैमरे वाले सेटअप से लैस हैं। पिछले हिस्से पर सर्कुलर रिंग है। फोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 15:34 IST
ख़ास बातें
  • वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी तीन रियर कैमरे से लैस हैं
  • 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है वीवो के दोनों फोन में
  • 44 वॉट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है
Vivo Nex 3 और Vivo Nex 3 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। आने वाले महीनों में इन स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। फोन प्रेशर सेंसेटिव कीज़ के साथ आते हैं। इसे किनारे पर जगह मिली है और यह अनोखे वाइब्रेटिंग एक्सपीरियंस के साथ आता है। अहम खासियतों में 64 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 4,500 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। स्मार्टफोन 44 वॉट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
 

Vivo Nex 3, Vivo Nex 3 5G price

वीवो नेक्स 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत 4,998 रुपये (करीब 50,600 रुपये) है। वीवो नेक्स 3 5जी के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,698 चीनी युआन (करीब 57,700 रुपये) है, जबकि 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल का दाम 6,198 चीनी युआन (करीब 62,700 रुपये) है। फोन ब्लैक और व्हाइट रंग में मिेलेगा। इस फोन को भारत में जल्द ही उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

Vivo Nex 3, Vivo Nex 3 5G specifications

वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी फोन कस्टम मेड वाटरफॉल स्क्रीन के साथ आते हैं। इन स्क्रीन में कर्व्ड एजेज हैं जो दोनों ही साइड पर 90 डिग्री पर क्लोज होते हैं। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलते हैं। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले ये हैंडसेट 6.89 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2256 पिक्सल) एमोलेड नॉच लेस वाटरफॉल डिस्प्ले से लैस हैं। स्क्रीन एचडीआर10 सपोर्ट वाली है और फोन 99.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी के रेशियो के साथ आते हैं। फोन में 2.96 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोससर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू दिए गए हैं। हैंडसेट 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हैं।

वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी फोन तीन रियर कैमरे वाले सेटअप से लैस हैं। पिछले हिस्से पर सर्कुलर रिंग है। फोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस हैं। अपर्चर एफ/ 1.7 है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड 120 डिग्री सेंसर और 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट में पॉप-अप मैकनिज़्म दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है। बैटरी में 44 वॉट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई 802.11 एसी और जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं। दोनों फोन का डाइमेंशन 167.44x76.18x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 218.5 ग्राम। वीवो नेक्स 3 और वीवो नेक्स 3 5जी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.89 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2256 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.89 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.