Vivo Nex 3 5G होगा 16 सितंबर को लॉन्च, डिज़ाइन की मिली झलक

Vivo Nex 3 5G Launch Date: वीवो नेक्स 3 5जी लॉन्च डेट के बारे में पता चल गया है। वीबो पर Vivo ने लॉन्च तारीख की पुष्टि की है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3 5G में हो सकता है 6.89 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर से लैस हो सकते है वीवो नेक्स 3 5जी
  • Snapdragon X50 चिप के साथ आ सकता है वीवो नेक्स 5जी

Vivo Nex 3 5G Launch Date: वीवो नेक्स 3 5जी होगा 16 सितंबर को लॉन्च

Photo Credit: Weibo

Vivo Nex 3 5G Launch Date: वीवो नेक्स 3 5जी को चीनी मार्केट में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Vivo ने वीवो नेक्स 3 5जी की लॉन्च डेट की पुष्टि की है। साथ ही कुछ पोस्टर भी जारी किए गए हैं जिनमें फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। Vivo Nex 3 5G स्मार्टफोन में नॉचलेस डिस्प्ले है, फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में बहुत ही पतले बॉर्डर हैं। साइड में घुमावदार किनारों के साथ वाटरफॉल इफेक्ट है। वीवो ब्रांड के इस आगामी फोन को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था, लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मिली थी।

Vivo ने वीबो पर अपने आधिकारिक नेक्स अकाउंट से इस बात की घोषणा की है कि Vivo Nex 3 5G स्मार्टफोन 16 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। टीज़र पोस्टर में फोन के फ्रंट पैनल को दर्शाया गया है, फोन वाटरफॉल नॉचलेस डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। पोस्टर से इस बात का भी पता चला है कि फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
Advertisement
 

Vivo Nex 3 5G price (उम्मीद)

वीवो नेक्स 3 5जी की कीमत को लेकर अब तक कोई भी लीक सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि इसके कई वेरिएंट हो सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, वीवो ब्रांड के इस फोन को प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेंज में उतारा जा सकता है। याद करा दें कि Vivo Nex Dual Display Edition की कीमत 4,998 चीनी युआन (लगभग 52,300 रुपये) है, यह दाम 10 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Vivo Nex 3 5G की कीमत इसी के आसपास या फिर इससे भी अधिक हो सकती है।
 

Vivo Nex 3 5G specifications (उम्मीद)

हाल ही में टीना लिस्टिंग से पता चला था कि आगामी वीवो स्मार्टफोन में 6.89 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1080x2256 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में ऐड्रेनो 640 जीपीयू के साथ लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के दो रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 8 जीबी/ 12 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी स्टोरेज।

इसके अलावा Vivo Nex 3 5G को स्नैपड्रैगन एक्स50 चिप के साथ उतारा जा सकता है जो स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी को ऐनेबल करेगा। वीवो नेक्स 3 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दो अन्य सेंसर 13 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग से यह भी पता चला था कि वीवो नेक्स 3 5जी में जान फूंकने के लिए 4,410 एमएएच की बैटरी के अलावा डुअल-सिम सपोर्ट और जीपीएस शामिल है। लिस्टिंग में कहा गया है कि फोन की लंबाई-चौड़ाई 167.44x76.14x9.4 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.