Vivo X300 Pro फ्लैगशिप फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, 16GB रैम के साथ डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस

चीनी कंपनी वीवो ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Pro में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
  • Vivo X300 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है।
  • Vivo X300 Pro में 6,510mAh की बैटरी है।

Vivo X300 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Vivo

चीनी कंपनी वीवो ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Pro लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट शामिल किया है, जिसके साथ 16जीबी रैम दी गई है। इस फोन में 6,510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चलने का वादा करती है। इसके अलावा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा भी शामिल किया है। आइए Vivo X300 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 Pro Price

Vivo X300 Pro के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ड्यूल गोल्ड और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 10 दिसंबर से शुरू होगी। इस फोन को वीवो की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अन्य स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Vivo X300 Pro Features & Specifications

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 452pp पिक्सल डेंसिटी है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस फोन में 6,510mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, ए-जीपीएस, ओटीजी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और जीपीएस शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.75 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 226 ग्राम है। स्क्रीन HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करती है और इसे SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और TUV रीनलैंड फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इस फोन में एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम है। इस फोन में ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.