Vivo G2 : 5000mAh बैटरी, 8GB रैम वाला वीवो का सस्‍ता स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo G2 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo G2 स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हुआ
  • यह वीवो का सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन है
  • इसमें 15 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने अपने होम मार्केट में एक नए स्‍मार्टफोन Vivo G2 को लॉन्‍च कर दिया है। यह कंपनी का बजट स्‍मार्टफोन है और 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.56 इंच LCD डिस्‍प्‍ले से लैस है। Vivo G2 में  मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया गया है। 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में  5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि उसका नया फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ओरिजिनओएस 3 पर चलता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स। 
 

Vivo G2 Price, Availability

Vivo G2 के चीन में प्राइस 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) हैं। फोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट में भी लिया जा सकता है। उनकी कीमत क्रमशः CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये) और CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) है।
Advertisement

कंपनी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल भी लाई है, जिसकी कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) है। चीन में इस फोन को ब्लैक कलरवे में लिया जा सकता है। भारत समेत दूसरे मार्केट्स में फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है।
 

Vivo G2 specifications, features

Vivo G2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है, जो OriginOS 3 पर चलता है और एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्‍प्‍ले है। फोन का बॉडी टु स्‍क्रीन रेश्‍यो 89.67 प्रतिशत है। वीवो जी2 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB रैम दी गई है। 
Advertisement

Vivo G2 में 13 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है, जिसमें f/2.2 अपर्चर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्‍फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo G2 में 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, GPS, एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। 

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन का वजन 186 ग्राम है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.