Vivo Freedom Carnival Sale शुरू, 1947 रुपये में खरीदें Vivo Nex

Vivo Freedom Carnival Sale आज से शुरू हो गई है। Vivo Nex और Vivo V9मात्र 1947 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Vivo Freedom Carnival Sale शुरू, 1947 रुपये में खरीदें Vivo Nex
ख़ास बातें
  • Vivo Freedom Carnival Sale में मिलेंगे डिस्काउंट कूपन
  • चुनिंदा Vivo smartphones पर मिलेगा एक्सक्लूसिव डिस्काउंट
  • 7 से 9 अगस्त तक हर दिन दोपहर 12 बजे होगी फ्लैश सेल
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर Vivo Freedom Carnival Sale आज से शुरू हो गई है। वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल आज 7 अगस्त से 9 अगस्त तक वीवो ऑनलाइन ई-कॉमर्स स्टोर पर चलेगी। 7 से 9 अगस्त तक हर दिन दोपहर 12 बजे Vivo Nex और Vivo V9 की फ्लैश सेल होगी और स्टॉक खत्म होने तक सेल जारी रहेगी। वीवो नेक्स और वीवो वी9 को मात्र 1947 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि वीवो नेक्स की कीमत 44,990 रुपये और वीवो वी9 की कीमत 20,990 रुपये है।

वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल में ग्राहकों को फ्लैश डील, डिस्काउंट, हॉट डील और कूपन दिए जाएंगे। जियो की तरफ से Vivo Freedom Carnival Sale में 4,050 रुपये का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, वीवो के चुनिंदा स्मार्टफोन पर फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन मिलेंगे। 12 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा ग्राहकों को मिलेगी।
 
vivo

स्मार्टफोन एक्सेसरीज जैसे कि वीवो यूएसबी केबल, Vivo XE100 और Vivos XE680 ईयरफोन को 72 रुपये में बेचा जाएगा। एक्सक्लूसिव डिस्काउंट की बात करें तो Vivo Y66 को 8,990 रुपये, Vivo Y55s को 8,490 रुपये, Vivo Y69 को 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, V9 Youth, Vivo Y83 और Vivo Y71 को भी डिस्काउंट और कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। रजिस्टर यूजर को चुनिंदा स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर अतिरिक्त डिस्काउंट के लिए कूपन भी दिए जाएंगे। प्रीमियम ईयरफोन खरीदने पर 150 रुपये का कूपन भी मिलेगा।

2,000 और 3,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन Vivo V7 और Vivo V7+ की खरीद पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे। अंतत: वीवो ई-स्टोर पर स्पिन और जीतो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में ग्राहक 500 रुपये, 1,000 रुपये और 500 रुपये के बुक माय शो कूपन जीत सकते हैं। बता दें कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको लॉग-इन करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Freedom Carnival sale, Vivo Nex, Vivo V9
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »