Vivo Carnival Sale: Vivo V9 Pro और V11 Pro प्रो समेत कई फोन पर ऑफर

त्योहारी सीज़न का फायदा हर कंपनी उठाना चाहती है। Vivo India ने अपनी वीवो कार्निवल सेल का ऐलान किया है जो कंपनी की वेबसाइट पर आयोजित हो रही है। वीवो की सेल शुरू हो गई है और यह 15 अक्टूबर तक चलेगी।

Vivo Carnival Sale: Vivo V9 Pro और V11 Pro प्रो समेत कई फोन पर ऑफर
ख़ास बातें
  • Vivo अपने Vivo V9 Pro स्मार्टफोन को 17,990 रुपये में बेच रही है
  • Vivo V9 को 15,990 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • Vivo V9 Youth को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न का फायदा हर कंपनी उठाना चाहती है। Vivo India ने अपनी वीवो कार्निवल सेल का ऐलान किया है जो कंपनी की वेबसाइट पर आयोजित हो रही है। वीवो की सेल शुरू हो गई है और यह 15 अक्टूबर तक चलेगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ब्रांड के कई स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर और डिस्काउंट का ब्योरा दिया है। ग्राहकों को बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। चुनिंदा स्मार्टफोन वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ आ रहे हैं। Vivo V9 Pro, Vivo V11 Pro, Vivo V9 Youth, Vivo Y66, Vivo Y83 और Vivo X21 को सस्ते में बेचा जा रहे हैं। इसके अलावा वीवो ब्रांड के एक्सेसरी भी छूट के साथ उपलब्ध हैं।

Vivo अपने Vivo V9 Pro स्मार्टफोन को 17,990 रुपये में बेच रही है, इसकी कीमत 19,990 रुपये है। इसके साथ 8,995 रुपये के कैशबैक, और बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प मिलेगा। जियो की ओर से 4,050 रुपये का फायदा मिलेगा और साथ एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। Vivo V11 Pro के 6  जीबी रैम वेरिएंट को 25,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके साथ कंपनी मुफ्त ब्लूटूथ ईयरफोन, स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी, वोडाफोन ग्राहकों 250 जीबी तक डेटा, जियो यूज़र को 4,050 रुपये का फायदा, बिना ब्याज वाला ईएमआई और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। Vivo V11 के 6 जीबी रैम वेरिएंट 20,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके ऑफर वीवो वी11 प्रो वाले ही हैं।

Vivo V9 को 15,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह मार्केट में 18,990 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन एचडीएफसी बैंक के कैशबैक व जियो के ऑफर के साथ आता है। ग्राहक इस फोन को बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प में खरीद पाएंगे। इसी तरह से Vivo V9 Youth को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इच्छुक ग्राहक Vivo Y66 को 7,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Vivo Carnival के तहत, Vivo Y83 को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है। Vivo X21 को 31,990 रुपये में बेचा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »