Vivo Apex 2019 का पॉप-अप सेल्फी कैमरा ऐसे करेगा काम, टीज़र से मिली झलक

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo अपने आगामी स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 में नया पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेंसर देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 24 जनवरी 2019 11:12 IST

Vivo Apex 2019 का पॉप-अप सेल्फी कैमरा ऐसे करेगा काम, टीज़र से मिली झलक

Photo Credit: Vivo

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo अपने आगामी स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 में नया पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेंसर देने की तैयारी में है। वीवो एपेक्स 2019 को आज यानी 24 जनवरी को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाना है। Vivo ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन का एक टीजर जारी किया है। इस टीजर वीडियो में पॉप-अप सेल्फी सेंसर कैसे काम करता है, इसकी झलक देखने को मिली है।

याद करा दें कि, Vivo Nex स्मार्टफोन भी पॉप-अप सेल्फी सेंसर के साथ आता है। वीवो द्वारा इस टीजर वीडियो को सोमवार को जारी किया गया था। वीडियो के जरिए इस बात का संकेत दिया गया है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेंसर देने वाली है। आज चीन में आयोजित इवेंट के दौरान वीवो एपेक्स 2019 फोन से पर्दा उठ जाएगा, लेकिन इवेंट की शुरुआत कितने बजे होगी फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।



आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज से टीजर वीडियो को जारी किया गया था। टीजर वीडियो में दिखाई दे रहा है कि Vivo Apex 2019 में पॉप-अप सेल्फी सेंसर को फोन के बायीं तरफ जगह मिली है। वीडियो के अंत में Apex 2019 के रूपरेखा को दर्शाया गया है। कुछ समय पहले फोन की कुछ कथित तस्वीरें भी लीक हुई थी।
Advertisement

कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि Vivo Apex 2019 लिक्विड-मेटल चेसिस और कर्व्ड बैक पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके चारों कोने भी घुमावदार होंगे। रिपोर्ट से इस बात का भी इशारा मिला था कि इसका मॉडल नंबर EKI1831 होगा। कंपनी के आगामी स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल तो सामने नहीं आई है। लेकिन आज लॉन्च इवेंट के दौरान इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Apex 2019, Vivo Apex, Vivo Nex
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.