Vivo S2 FE का लॉन्च भारत में 6 अक्टूबर के लिए घोषित किया गया है। फोन Flipkart पर लॉन्च होगा।
Vivo V80 का भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर को देखने को मिलेगा।
Photo Credit: Vivo
iPhone 18 Pro Max, Vivo V80 Lite 5G, Mivi One 5G जैसे स्मार्टफोन्स ने सितंबर में खूब धूम मचाई है। अब अक्टूबर में भी कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार हैं। इनमें भारत में Vivo का V80 खास चर्चा में है। इसी के साथ OnePlus 16 भी इसी महीने मार्केट में दस्तक देने को तैयार दिख रहा है। वहीं, Motorola का Edge 70 Neo भी अक्टूबर में एंट्री लेने वाला है। आइए जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन्स में कौन से फीचर्स होंगे खास।
Vivo V80 भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। फोन में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स देने का वादा किया है जिसमें इसका कैमरा खासतौर पर चर्चा में है। फोन में तीन कैमरा वाला सेटअप मिलने वाला है। मेन लेंस 50MP का होगा। साथ में 50MP का टेलीफोटो लेंस, और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी फोन में बताया जा रहा है। यह 50MP के सेल्फी कैमरा से भी लैस होगा। फोन में 7200mAh बैटरी देखने को मिलेगी। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
OnePlus इस महीने सबसे बड़ा धमाका OnePlus 16 के साथ कर सकती है। कंपनी का फ्लैगशिप फोन घरेलू मार्केट में 12 अक्टूबर को पेश होने के लिए तैयार है। फोन में सबसे बड़ा फीचर इसकी 9000mAh की बैटरी बताई जा रही है। यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। यह 185Hz/185fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा, ऐसा कहा जा रहा है। 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले इसमें आ सकता है। 12GB रैम यहां देखने को मिल सकती है।
Vivo S2 FE का लॉन्च भारत में 6 अक्टूबर के लिए घोषित किया गया है। फोन Flipkart पर लॉन्च होगा। इसमें कंपनी भारत में किसी स्मार्टफोन के अंदर सबसे बड़ी बैटरी देने जा रही है। Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी बताई गई है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले यहां देखने को मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
Motorola Edge 70 Neo का लॉन्च अक्टूबर में संभावित बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक फोन का लॉन्च संभव है। फोन में संभावित रूप से 6.3 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। इसमें AMOLED पैनल मिलने की संभावना है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह फोन 200MP मेन कैमरा से लैस होकर आ सकता है।
Oppo F35 सीरीज का लॉन्च भारत में 5 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हो सकते हैं जिसमें OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। फोन 6.57 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें खास फीचर इसका सेल्फी कैमरा भी होगा जो कि 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा बताया जा रहा है। 50MP रियर मेन कैमरा के साथ इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट देखने को मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी