Upcoming Smartphones July 2024: Samsung Galaxy M35, OnePlus Nord 4, Honor 200 जैसे स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

Honor 200 सीरीज को कंपनी भारत में 18 जुलाई को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2024 18:41 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Lite को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
  • OnePlus Nord 4 को कंपनी 16 जुलाई को लॉन्च करने वाली है।
  • Honor 200 सीरीज को कंपनी भारत में 18 जुलाई को लॉन्च करने वाली है।

Honor 200 सीरीज को कंपनी भारत में 18 जुलाई को लॉन्च करने वाली है।

Photo Credit: Honor

भारत में इस हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। ये स्मार्टफोन iQOO, Samsung, और Honor जैसे ब्रैंड्स के होंगे। वहीं, OnePlus भी अपना एक चर्चित स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च करने जा रही है। रोचक बात यह भी है कि जो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे वे कुछ मार्केट्स में किसी अन्य नाम से पहले ही मौजूद हैं। iQOO और Samsung की ओर से बजट डिवाइसेज पेश किए जा सकते हैं जबकि Honor की तरफ से प्रीमियम Honor 200 सीरीज को पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के खास फीचर्स के बारे में।  

iQOO Z9 Lite 
iQOO Z9 Lite को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यानी कि यह फोन कल, सोमवार को लॉन्च होने जा रहा है। इसे Vivo T3 Lite का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें HD+ रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC देखने को मिल सकता है। फोन रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। इसमें IP64 रेटिंग होगी। यह 5000एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है। 

OnePlus Nord 4 
OnePlus Nord 4 को कंपनी 16 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि इस फोन में मेटल का बैक पैनल देखने को मिल सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen3 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 6.74 इंच का 120Hz डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K OLED पैनल लगा होगा। रियर में फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस होगा। सेल्फी के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 5500एमएएच बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy M35
Samsung Galaxy M35 को कंपनी भारत में 17 जुलाई को पेश करने वाली है। फोन अन्य मार्केट्स में पहले से ही उपलब्ध है। Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का FHD+ (1080×2340 पिक्‍सल) सुपर एमोलेड इनफ‍िन‍िटी ओ डिस्‍प्‍ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। फोन Exynos 1380  प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा होगा। यह OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मौजूद होगा। इसमें 6000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

Honor 200 
Honor 200 सीरीज को कंपनी भारत में 18 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में Honor 200 और Honor 200 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों के स्पेसिफिकेशंस लगभग समान रहेंगे लेकिन कुछ जगह अंतर मिल सकता है। जैसे कि, वनिला मॉडल में Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया जा सकता है जबकि प्रो मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 चिप देखने को मिल सकती है। इनमें 6.7 इंच साइज के साथ 1.5K 120Hz OLED स्क्रीन होगी। कैमरा सेटअप देखें तो यह 50MP+ 50MP+12MP सेंसर्स के साथ आ सकता है। फोन में 5,200mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.