Upcoming Smartphones: Honor GT, Vivo Y300 5G, Poco M7 Pro, Realme 14x जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

Realme 14x को कंपनी भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor GT, Vivo Y300 5G फोन 16 दिसंबर को मार्केट में आएंगे।
  • Poco C75 5G भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है।
  • Honor GT चीन में 16 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।

Realme 14x फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड चार्जिंग आ सकती है।

Photo Credit: Realme

साल 2024 खत्म होने को है। नए साल 2025 के आने में अब केवल दो हफ्ते का ही समय रह गया है। ऐसे में स्मार्टफोन मार्केट पर सबकी निगाहें हैं कि जाते-जाते इस साल के अंत में कौन से नए स्मार्टफोन्स मार्केट में आएंगे। तो आपको बता दें कि आने वाले दिनों में Vivo, Honor, Realme, Poco जैसी चार कंपनियों के स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Vivo Y300 5G 
Vivo Y300 5G चीन में 16 दिसंबर यानी आने वाले सोमवार को लॉन्च होने वाला है। डिवाइस हाल ही में रिलीज़ हुए Vivo Y300 Pro 5G से निचला मॉडल होगा। फ़ोन में MediaTek Dimensity 6300 चिप के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज आ सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें 6.77 इंच का 1.5K 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन Android 15 पर रन करेगा। इसमें 44W चार्जिंग फीचर के साथ 6,500mAh की बैटरी होगी।

Honor GT 
Honor GT चीन में 16 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। यह इस सीरीज में पहला ही मॉडल होगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। इसमें 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।  

Poco C75 5G 
Poco C75 5G भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह एक नया मॉडल है। इसी के साथ कंपनी Poco M7 Pro 5G को भी लॉन्च करेगी। Poco C75 5G दरअसल Redmi A4 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। यह Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिप से लैस होगा। इसकी कीमत 8000 रुपये से भी कम हो सकती है। 
Advertisement

Poco M7 Pro 5G 
Poco M7 Pro 5G में 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा आ सकता है। इसमें कई AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। फोन में FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Realme 14x 
Realme 14x को कंपनी भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह फोन पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Rs 15000 के नीचे के सेग्मेंट में IP69 रेटिंग के साथ आने वाला है। फोन में 6.67 इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले होगा। इसमें 50MP मेन कैमरा होगा। फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड चार्जिंग आ सकती है। यह Jewel Red, Golden Glow, और Crystal Black कलर्स में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  2. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  4. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  6. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
  8. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.