4GB रैम और 16MP कैमरा वाला यह स्मार्टफोन आपकी हथेली से भी छोटा है, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Unihertz Jelly 2E को चीन में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसकी कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 14:15 IST
ख़ास बातें
  • यह 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ आता है
  • स्मार्टफोन में 2,000mAh की छोटी बैटरी दी है
  • फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर पर काम करता है

Unihertz Jelly 2E स्मार्टफोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है

Unihertz Jelly 2E, एक ऐसा मिनी फोन, जो आपकी हथेली से भी छोटा है, और एक स्मार्टफोन होना का पूरा फर्ज निभाता है, जैसे कई तरह के ऐप्स चलाने के साथ-साथ मोबाइल गेम्स को सपोर्ट करना। इसके लिए कंपनी ने इस मिनी फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया है और यह 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने स्मार्टफोन में 2,000mAh की छोटी बैटरी दी है, लेकिन इसके साइज को देखा जाए, तो यह बैटरी पूरा दिन सिंगल चार्ज के साथ निकालने के लिए काफी प्रतीत होती है।

Unihertz Jelly 2E को चीन में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसकी कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये) है। इस कीमत पर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। जेली 2ई लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा, लेकिन कंपनी ने सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। भारत में इसकी उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Unihertz ने अभी तक देश में अपना कोई प्रोडक्ट पेश नहीं किया है, तो ऐसे में Jelly 2E का भारत में आना मुश्किल है।
Advertisement
 

फोन की खासियतों की बात करें, तो Unihertz Jelly 2E बेहद कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है, जिसमें 3-इंच का डिस्प्ले (354x480 पिक्सल) मिलता है। फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 2000mAh क्षमता की बैटरी शामिल है। Jelly 2E एक 4G LTE फोन है और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। इसमें Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है।

सुपर-कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में डुअल कार्ड स्लॉट हैं और माइक्रोएसडी के जरिए इसमें स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें 3.5 mm हेडफोन जैक भी मिलता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक Jelly 2 स्मार्टफोन भी है, जो 2E के समान कॉम्पैक्ट है, लेकिन नया स्मार्टफोन ज्यादा पावरफुल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.