13,200mAh की दमदार बैटरी और 48MP कैमरा से लैस होगा Ulefone Power Armor 13 स्मार्टफोन

आपको बता दें, कंपनी अब तक पावर सीरीज़ के तहत Power, Power 2, Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। Ulefone की Power सीरीज़ अपनी पवरफुल बैटरी के लिए जानी जाती थी, हालांकि पिछले कई सालों से यह स्मार्टफोन कंपनी मार्केट से गायब रही।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Power Armor 13 में मिलेगा 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • यूलेफोन पावर अरमोर 13 फोन IP68/IP69K रेटेड है
  • यह फोन कब लॉन्च होगा ये जानकारी सामन नहीं आई है

Ulefone Power Armor 13 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

कुछ महीनों पहले ही हमने आपको खबर दी थी कि रग्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Ulefone जल्द ही दमदार बैटरी से लैस नया स्मार्टफोन Power सीरीज़ के तहत पेश करने वाली है। उस वक्त जानकारी दी गई थी कि इस आगामी स्मार्टफोन में 13,200 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। वहीं, अब फोन के नाम की जानकारी सामने आ गई है। केवल नाम ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कंपनी द्वारा सार्वजनिक की गई है। दरअसल, कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो साझा की है इस वीडियो में फोन की बैटरी क्षमता के साथ-साथ अन्य खूबियों से पर्दा उठाया गया है।

Ulefone के यूट्यूब चैनल पर साझा की गई वीडियो की शुरुआत 7 साल और 13 मॉडल्स के साथ होती है। इसके बाद अलग-अलग लोग फोन के साथ अपने-अपने अनुभव को वीडियो में शेयर करते नज़र आते हैं। फिर जानकारी दी जाती है कि बड़ी बैटरी का फोन एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। जिसके बाद जानकारी दी जाती है कि कंपनी का आगामी Ulefone Power Armor 13 स्मार्टफोन 13,200एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा।
 

इसके बाद फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी वीडियो में दी गई है, जिसमें IP68/IP69K वाटर रसिस्टेंट की बात की गई है। वहीं, फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा।

कंपनी ने यूट्यूब वीडियो डिस्क्रिप्शन में फोन के फीचर्स की जानकारी दी हुई है, जिसके मुताबिक फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसमें 6.81 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 13,200 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 5 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा
Advertisement

फिलहाल, फोन लॉन्च जुलाई के आखिर में होगा लेकिन इसकी सटिक तारीख और इसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement

आपको बता दें, कंपनी अब तक पावर सीरीज़ के तहत Power, Power 2,  Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। Ulefone की Power सीरीज़ अपनी पवरफुल बैटरी के लिए जानी जाती थी, हालांकि पिछले कई सालों से यह स्मार्टफोन कंपनी मार्केट से गायब रही। लेकिन अब एक बार फिर यह कंपनी मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी कर रही है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.