8000 रुपये में चाहिए 'सबकुछ' तो ये स्मार्टफोन हैं बेहतर

ये हैंडसेट भले ही लिमिटेड फीचर वाले हों लेकिन हमारे रिव्यू में इनका प्रदर्शन अपनी रेंज में बाकियों से बेहतर रहा है। इन फोन की सूची हमने स्पेसिफिकेशन, फीचर, कीमत और परफॉर्मेंस के आधार पर बनाई है। सार यह है कि आपको कम कीमत में एक ऐसा स्मार्टफोन मिल जाए, जिसमें आजकल के लगभग सभी फीचर मौज़ूद हों।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 8 फरवरी 2018 18:24 IST
ख़ास बातें
  • 8000 रुपये कीमत के भीतर हम लाए हैं कुछ बेहतर स्मार्टफोन के सुझाव
  • परफॉर्मेंस, कीमत और बैटरी आदि पहलू को आधार बनाया गया है
  • अपनी रेंज में शानदार विकल्प हो सकते हैं ये स्मार्टफोन
अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाज़ार में इसके लिए विकल्पों की कमी नहीं है। आपका बजट 10,000 रुपये से भी कम है, तब भी आपको सीमित फीचर के साथ एक आधुनिक स्मार्टफोन मिल सकता है। ये हैंडसेट भले ही लिमिटेड फीचर वाले हों लेकिन हमारे रिव्यू में इनका प्रदर्शन अपनी रेंज में बाकियों से बेहतर रहा है। इन फोन की सूची हमने स्पेसिफिकेशन, फीचर, कीमत और परफॉर्मेंस के आधार पर बनाई है। सार यह है कि आपको कम कीमत में एक ऐसा स्मार्टफोन मिल जाए, जिसमें आजकल के लगभग सभी फीचर मौज़ूद हों।

जानिए, 4 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में, जिन्हें आप 8,000 रुपये के भीतर खरीद सकते हैं:

Infocus Vision 3

7,000 रुपये कीमत वाला इनफोकस विज़न 3 अपनी श्रेणी का एक अच्छा हैंडसेट है। कैमरा और डिस्प्ले को देखते  हुए इस फोन की कीमत अपनी रेंज में एक-दो हज़ार ज्यादा रखी गई है लेकिन बैटरी इस कमी की भरपाई करती है। आपको इसमें 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी। डुअल सिम इनफोकस विज़न 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी की अपनी स्किन इनलाइफ यूआई 2.0 का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटीके6737एच क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

इसमें पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री वाइड एंगल वाला लेंस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएए हेडफोन जैक शामिल हैं। Vision 3 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौज़ूद हैं। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Smartron t.phone P

8,000 रुपये के बजट में स्मार्ट्रोन टी.फोन पी खरीदना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में फोन अच्छा है। स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है। देखने में भी यह आकर्षक लगता है। इसमें 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसने हमारे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है।
Advertisement

स्मार्ट्रोन टी. फोन एक डुअल सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूग पर चलेगा और फुल मेटल बॉडी के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुंगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है।

हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। वहीं, फ्रंट पैनल पर फिक्स्ड फोकस वाला एफ/2.2 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह लो-लाइट फ्लैश के साथ आता है। कैमरा ऐप में ब्यूटिफाई, एचडीआर, पनोरमा, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर पहले से मौज़ूद हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 5A

कीमत और बैटरी के लिहाज़ से शाओमी का रेडमी 5ए एक एक शानदार विकल्प है। इस हैंडसेट की कीमत 5,000 रुपये है और टक्कर में आस-पास इससे ज्यादा बेहतरीन विकल्प नहीं दिखता। डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है, जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है।

स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। हालांकि, शाओमी के और बेहतर स्मार्टफोन का रुख करने के लिए आपको 10,000 से 15,000 रुपये खर्चने होंगे।
Advertisement
 

10.or D

इस सूची में चौथा और आखिरी विकल्प है 10. ऑर डी (पढ़ें रिव्यू)। बोलचाल की भाषा में 10.or को टेनॉर के नाम से जाना जाता है। कीमत के मामले में यह शाओमी रेडमी 5 ए से मेल खाता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसकी बैटरी लाइफ अपनी रेंज में काफी बेहतर है। फोन पकड़ने पर प्लासिटक बॉक्स जैसा लगता है लेकिन अपनी कीमत में यह शानदार बैटरी बैकअप देने के लिए चर्चित है।

इस हैंडसेट में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें दिए क्वाड-कोर प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। बैटरी 3,500 एमएएच की है। अपनी कीमत रेंज में यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Good battery life
  • Priced well
  • Bad
  • Weak cameras
  • Heats up under load
  • Sluggish fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: budget smartphone, smartphone, android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.