नोकिया 3310 के इस वेरिएंट की कीमत है एक लाख रुपये से ज्यादा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 मार्च 2017 14:18 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 को एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया गया था
  • नोकिया 3310 के लिमिटेड एडिशन की कीमत करीब 1,13,000 रुपये है
  • लिमिटेड एडिशन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो में, फिनलैंड की हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने अपने नोकिया 3, 5 और 6 फोन के साथ स्मार्टफोन बाजार में वापसी की। इसके अलावा, ग्राहकों की मांग के चलते कंपनी ने अपने लोकप्रिय फ़ीचर फोन नोकिया 3310 को भी नए अवतार में पेश किया। अब कई स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन बानने वाली एक कंपनी ने नोकिया 3310 का लिमिटेड एडिशन बनाया है जिसकी कीमत 99,000 रूसी रूबल (करीब 1,13,000 रुपये) है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

आधिकारिक लॉन्च के तुरंत बाद, अब नोकिया 3310 का एक स्पेशल एडिशन भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्पेशल एडिशन रूस के राष्ट्रपति 'ब्लादिमिर पुतिन' से प्रेरित है। केवियर नाम की एक कंपनी, जो कि ऐप्पल आईफोन सहित कई महंगे और प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन बनाती है। इस कंपनी ने सुप्रीमो पुतिन नाम से नोकिया 3310 का एक लिमिटेड एडिशन बनाया है।
Advertisement

इस डिवाइस में रियर पर ब्लादिमिर पुतिन का सोने की प्लेट वाला एक चित्र है और रूस के राष्ट्रीय गान की एक पंक्ति को भी सोने से लिखा गया है। इसके अलावा, इसमें सोने का एक बटन  आगे की तरफ दिया गया है जिसमें रूस की सेना की तस्वीर बनी है। इस फोन में ब्लैक वेलवेट के साथ लकड़ी की किनारी दी गई है।
 

बेहतर डिज़ाइन वाले नोकिया 3310 के प्रीमियम वेरिएंट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। नोकिया 3310 (2017) हैंडसेट 22 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 3310 के पुराने वेरिएंट की तरह नए वेरिएंट से भी जबरदस्त स्टैंडबाय टाइम मिलेगा जो इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से एक है। इसमें आपको रेगुलर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा, यानी पिन चार्जर की छुट्टी हो गई है।
Advertisement

नोकिया 3310 के साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। कंपनी ने बताया कि नए स्नेक गेम को कलर स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। जानकारी दी गई है कि स्नेक गेम मैसेंजर ऐप के ज़रिए भी उपलब्ध होगा। नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.