Vivo V19 की तस्वीरें सार्वजनिक, डिज़ाइन हो सकता है कुछ ऐसा...

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में वीवो वी19 के साथ Vivo V19 Pro वेरिएंट भी लाया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Indonesia ने ज़ारी की Vivo V19 की तस्वीर
  • वीवो वी19 चार रियर कैमरों और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • Vivo V19 सफेद और नीले रंग के ग्रेडिएंट वाला है

Vivo V19 भारत में 3 मार्च को हो सकता है लॉन्च

Vivo V19 भारत में 3 मार्च को लॉन्च हो सकता है। इस बीच फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। और यह जिम्मेदारी Vivo Indonesia ने उठाई है। वीवो इंडोनेशिया के ट्विटर हैंडल से वीवो वी19 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए जा रहे हैं। बता दें कि इंडोनेशिया में वीवो वी19 को 10 मार्च को लॉन्च किया जाना है। दूसरी तरफ, Vivo India की तरफ से चुप्पी है। ना ही लॉन्च की तारीख का ऐलान हुआ है और ना ही इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई टीज़र ज़ारी किया गया है। अब तक वीवो वी19 के डिज़ाइन, कलर वेरिएंट और कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। पता चला है कि वीवो वी19 चार रियर कैमरों और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।

Vivo इंडोनेशिया ने ट्विटर हैंडल पर Vivo V19 का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) साझा किया है। फोन सफेद और नीले रंग के ग्रेडिएंट वाला है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले है। सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट को स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दायें किनारे पर जगह मिली है। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोन के ऊपरी बायीं तरफ L शेप में है। प्राइमरी रियर कैमरा 48  मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। वीवो वी19 में सुपर नाइट सेल्फी मोड फीचर दिया गया है। एक अलग ट्वीट में कंपनी ने यह भी बताया है कि वीवो वी19 फोन इंडोनेशिया में 10 मार्च को लॉन्च होगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में वीवो वी19 के साथ Vivo V19 Pro वेरिएंट भी लाया जाएगा। वीवो वी19 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होने की भी खबर है। लॉन्च की तारीख को लेकर जो कयास हैं, उसमें बहुत दिन नहीं बचे। लेकिन Vivo की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। संभव है कि वीवो वी19 पहले इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च हो, उसके बाद भारतीय मार्केट में कदम रखे। दूसरी तरफ, IPL 2020 का भी आगाज़ अगले महीने में होना है। हो सकता है कि कंपनी फोन को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले लॉन्च करे। ज्ञात हो कि इंडियन प्रीमियर लीग का मुख्य स्पॉनसर वीवो ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.