Motorola के एक स्मार्टफोन की तस्वीरें सार्वजनिक, Moto G8 होने का अनुमान

मोटोरोला फोन के दो तस्वीरों ट्विटर पर साझा की गईं हैं। तस्वीरें जारी करने वाले टिप्सटर को भी इस फोन का नाम नहीं पता है। ऐसे में हमारे पास भी अनुमान लगाने का विकल्प मात्र बचा है।

Motorola के एक स्मार्टफोन की तस्वीरें सार्वजनिक, Moto G8 होने का अनुमान
ख़ास बातें
  • Motorola का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है
  • 23 अगस्त को मोटोरोला भारतीय मार्केट में Motorola One Action को उतारेगी
  • संभव है कि यह तस्वीर Moto G8 की हो जिसे अगले साल लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
एक मोटोरोला स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Motorola का यह कौन-सा हैंडसेट है। तस्वीरों में फोन बिना नॉच वाले डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। इस डिज़ाइन के साथ मोटोरोला का यह पहला फोन है। यह हैंडसेट मोटोरोला वन ज़ूम या मोटोरोला वन एक्शन नहीं हो सकता। क्योंकि ये फोन पहले ही लीक हो चुके हैं और ये क्रमशः वाटरड्रॉप नॉच और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएंगे। संभव है कि लीक हुई तस्वीरें कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो जी8 की हैं जिसे अगले साल लॉन्च किया जाना है।

टिप्सटर इवान ब्लास (aka @evleaks) ने ट्विटर पर अगले मोटोरोला फोन के दो तस्वीरों को साझा की हैं। वो खुद भी इस फोन के नाम को लेकर आश्वस्त नहीं है। ऐसे में हमारे पास भी अनुमान लगाने का विकल्प मात्र बचा है। फोटो में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। निचले हिस्से पर छोटा सा बॉर्डर है। यहीं पर मोटोरोला का लोगो भी है। टॉप पर कोई नॉच, बेज़ल या सेल्फी कैमरे के लिए कट-आउट नहीं है। डिवाइस में पावर और वॉल्यूम बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है। यह इशारा है कि Motorola का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे या सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अलग किस्म के मैकनिज़्म से लैस हो सकता है। संभव है कि यह तस्वीर Moto G8 की हो जिसे अगले साल लॉन्च किया जाना है।

हो सकता है कि यह डिवाइस किसी अलग सीरीज़ का हिस्सा हो जिससे मोटोरोला इस साल ही पर्दा उठा सकती है। हम भरोसे के साथ कुछ भी नहीं कह सकते। बस यही उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट करेगी। वैसे, मोटोरोला भारत में 23 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इवेंट में मोटोरोला वन एक्शन को पेश किए जाने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »