Xiaomi, Redmi, Poco के इन फोन्स को मिलेगा Android 13 अपडेट! क्‍या आपकी डिवाइस है लिस्‍ट में?

जिन डिवाइसेज को Android 13 अपडेट मिलेगा, उनमें कुछ सबसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 12:31 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 13 का पहला प्रिव्‍यू वर्जन इस साल फरवरी में आया था
  • मार्च में दूसरा डेवलपर प्रिव्‍यू भी आ गया है
  • रिपोर्ट में उन फोन्‍स के बारे में भी बताया है, जिन्‍हें अपडेट नहीं मिलेगा

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Redmi K50 सीरीज को सबसे पहले एंड्रॉयड 13 का अपडेट मिलेगा।

Photo Credit: Mi.com

गूगल (Google) का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्‍टम ‘एंड्रॉयड' का 12वां वर्जन जिसे ‘एंड्रॉयड 12' कहते हैं, पिछले साल अक्‍टूबर में पब्‍लिकली रिलीज हुआ था। दुनियाभर में एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स को इसके लिए अपग्रेड मिल रहा है। हालांकि फोन्‍स की एक लंबी फेहरिस्‍त है, जो अभी भी Android 12 अपडेट का इंतजार कर रही है। इस बीच, बात Android 13 की होने लगी है। इसके पहला प्रिव्‍यू वर्जन इस साल फरवरी में आया था और मार्च में दूसरा डेवलपर प्रिव्‍यू भी आ गया है। तमाम ब्रैंड्स एंड्रॉयड 13 की तैयारी कर रहे हैं। इनमें शाओमी (Xiaomi) भी शामिल है। एक नई रिपोर्ट से Xiaomi, Redmi और Poco की उन डिवाइसेज के बारे में पता चला है, जिन्‍हें  Android 13 अपडेट मिल सकता है। रिपोर्ट में उन फोन्‍स के बारे में भी बताया गया है, जिन्‍हें अगला एंड्रॉयड अपडेट नहीं मिलेगा।      

xiaomiui ने अपनी रिपोर्ट में इन डिवाइसेज का नाम बताया है। हालांकि अबतक कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से उन स्मार्टफोन्स का खुलासा नहीं किया गया है, जिन्हें Android 13 अपडेट मिलेगा। xiaomiui की रिपोर्ट पर भरोसा किया जा सकता है, क्‍योंकि इसकी पिछली रिपोर्टों में भी ऐसे कयास काफी हद तक सटीक रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi के पास समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट देने का लंबा इतिहास है। यह परंपरा Android 13 की रिलीज के साथ भी जारी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक जिन डिवाइसेज को Android 13 अपडेट मिलेगा, उनमें कुछ सबसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं। संभावना है कि नया एंड्रॉयड रिलीज होने के कुछ ही दिनों में इन डिवाइसेज को अपडेट मिलेगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक्‍सपीरियंस के आधार पर यह कहा जा सकता है कि Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Redmi K50 सीरीज को सबसे पहले एंड्रॉयड 13 का अपडेट मिलेगा। कुल मिलाकर इन  शाओमी डिवाइसेज को यह अपडेट मिल सकता है, वह इस प्रकार हैं- Mi 10S, Mi 11, Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra, Mi 11i, Mi 11X, Mi 11X Pro, Xiaomi 11i / Hypercharge, Xiaomi 11T / Pro, Mi 11 Lite 4G/5G/LE/Lite NE 5G, Xiaomi 12S, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12 Lite, Xiaomi 12X, Xiaomi 12X (India), Xiaomi 12X Pro (India), Xiaomi MIX 4,
Xiaomi MIX FOLD / FOLD 2, Xiaomi CIVI / CIVI S, Xiaomi Pad 5 Series
Advertisement

इसके अलावा, जिन Redmi डिवाइसेज को एंड्रॉयड 13 अपडेट मिल सकता है, उनमें Redmi 10/Prime/2022/Prime 2022, Redmi 10 5G / Prime+ 5G, Redmi 10C / Redmi 10 (India), Redmi Note 10/10S/Pro/Pro Max/Pro 5G, Redmi Note 10T/10 5G, Redmi Note 11/NFC/11S/Pro 4G/Pro 5G/Pro+ 5G, Redmi Note 11 Pro / Pro+ / 11E Pro, Redmi Note 11T/11 5G/4G, Redmi K40/Pro/Pro+/Gaming/K40S, Redmi K50/Pro/Gaming शामिल हैं। 

POCO डिवाइसेज भी नए एंड्रॉयड अपडेट के लिए तैयार हैं और POCO F3/GT, POCO X3 GT / X3 Pro, POCO F4/Pro/GT,  POCO M3 Pro 5G /M4 Pro 5G/M4 Pro 4G, POCO M4 5G को यह अपडेट मिल सकता है।
Advertisement

बहरहाल, तीनों ही ब्रैंड्स की कई ऐसी डिवाइसेज भी हैं, जो एंड्रॉयड 13 अपडेट से चूक सकती हैं। इनमें शामिल हैं- Redmi K30 Pro / Zoom Edition, Redmi K30S Ultra, POCO F2 Pro, Mi 10 / Pro / Ultra, Mi 10T / Pro, Redmi 9 / Prime / 9T / Power, Redmi Note 9 / 9S / Pro / Pro Max, Redmi Note 9 4G / 5G / 9T 5G, Redmi Note 9 Pro 5G, Redmi K30 4G/5G/Ultra/K30i 5G/Racing, POCO X3 / NFC, POCO X2 / M2 / M2 Pro, Mi 10 Lite/Youth Edition, Mi 10i/10T Lite, Mi Note 10 Lite

शाओमी, रेडमी और पोको की किन डिवाइसेज को एंड्रॉयड 13 अपडेट मिलेगा, यह अभी सिर्फ कयास हैं। इसे पुख्‍ता करने के लिए हमें कंपनी के ऑफ‍िशियल स्‍टेटमेंट का इंतजार करना चाहिए। 
Advertisement
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, redmi, POCO, android 13 udpate, Android 13
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Blaze Dragon 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस ने 19.47 अरब के साथ जुलाई में बनाया रिकॉर्ड
  2. Apple ने लॉन्च के बाद से बेचे 3 अरब iPhone, सेल्स में भारत की बढ़ रही हिस्सेदारी
  3. Pixel 9 पर Rs 22,000 की छूट फिर कब मिलेगी? कहीं मिस न हो जाए डील, यहां जानें सब कुछ
  4. Amazon Great Freedom Festival Sale: MiVi, Zebronics और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर बड़ा डिस्काउंट
  5. Amazon Great Freedom Festival Sale: स्मार्ट TVs को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
  6. Vivo V60 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की होगी बैटरी
  7. Rs 1 में 30 दिन तक रोज 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें क्या है BSNL का Azadi ka Plan?
  8. itel S9 Star: Rs 899 रुपये में AI फीचर वाले TWS ईयरबड्स लॉन्च, यहां से खरीदें
  9. Flipkart Freedom Sale में बपर डील, iPhone 16, Samsung Galaxy F36 5G से लेकर OnePlus Watch 2 पर डिस्काउंट
  10. Lava Blaze Dragon 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.