5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Go 2021 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Spark Go 2021 की कीमत भारत में 7,299 रुपये है। यह दाम फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन गैलेक्सी ब्लू, हॉरिजॉन ऑरेंज और मालदीव ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Go 2021 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 2021 में मौजूद है नॉच डिज़ाइन
  • टेक्नो स्पार्क गो 2021 में मिलेगा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • फोन की सेल 7 जुलाई से शुरू होगी
विज्ञापन
Tecno Spark Go 2021 स्मार्टफोन को भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफो के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, लेकिन इसमें कलर ऑप्शन तीन मिलेंगे। यह फोन Android 10 (Go edition) पर काम करेगा और इसमें स्लिम बेजल्स दिए गए हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और सेल्फी के लिए इसमें नॉच डिज़ाइन स्थित है। टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2020 का सक्सेसर है और यह फोन साल 2019 में आए मॉडल का सक्सेसर था।
 

Tecno Spark Go 2021 price in India, availability

Tecno Spark Go 2021 की कीमत भारत में 7,299 रुपये है। यह दाम फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन गैलेक्सी ब्लू, हॉरिजॉन ऑरेंज और मालदीव ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन की सेल अमेज़न के जरिए 7 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। टेक्नो फोन पर इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दे रहा है, जिसमें आप फोन को महज 6,699 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

Tecno Spark Go 2021 specifications

डुअल-सिम टेक्नो स्पार्क गो 2021 फोन Android 10 (Go Edition) पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 480 निट्स ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो शामिल है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क गो 2021 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। दूसरे कैमरे से संबंधित जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी4.2 आदि शामिल हैं। स्मार्टफोन सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, इसके फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। फोन का डायमेंशन 165.6x76.3x9.1mm है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »