Tecno Spark 6 को 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया, ये हैं खूबियां

Tecno ने Spark 6 पर 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Tecno Spark 6 को 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया, ये हैं खूबियां

Tecno Spark 6 में 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 6 को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी मिलती है
  • मीडियाटेक हीलियो जी70 और 4 जीबी रैम से लैस आता है स्पार्क 6
विज्ञापन
Tecno Spark 6 को चीनी कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन MediaTek Helio G70 चिपसेट के साथ आता है और इसमें क्वाड रियर कैमरे हैं। टेक्नो स्पार्क 6 में होल-पंच डिस्प्ले के साथ-साथ एक ग्रेडिएंट बैक फिनिश मिलती है, जो चार अलग-अलग रंग विकल्पों में आती है। इसके अलावा, नया फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैमरा फीचर्स के साथ पहले से लोड आता है। Tecno Spark 6 से पहले हाल ही में कंपनी द्वारा भारतीय बाज़ार में Tecno Spark 6 Air और Tecno Spark Power 2 Air को भी लॉन्च किया गया है।
 

Tecno Spark 6 price

Tecno Spark 6 की कीमत पाकिस्तान में PKR 20,599 (लगभग 9,200 रुपये) है, जिसमें एकमात्र 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलती है। फोन को कॉमेट ब्लैक, डायनामिक ऑरेंज, मिस्टी वायलेट और ओशियन ब्लू रंग विकल्पों में पेश किया गया है। टेक्नो स्पार्क 6 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में फिलहाल जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

Tecno Spark 6 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Tecno Spark 6 एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 7.0 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.8-इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डॉट-इन (होल-पंच डिज़ाइन के लिए कंपनी द्वारा दिया गया नाम) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 264 पीपीआई और पीक ब्राइटनेस 480 नॉट्स है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट मिलता है, जिसे 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप आपको OnePlus 7T की याद दिलाएगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और साथ ही एक मैक्रो, एक डेप्थ और एक एआई सीन रिज़ल्ट सेंसर शामिल हैं। कैमरा सेटअप में क्वाड एलईडी फ्लैश भी जोड़ा गया है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Tecno Spark 6 में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

टेक्नो स्पार्क 6 में 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है और फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक ब्लूटूथ ऑडियो शेयर फीचर भी है जो आपको एक साथ तीन ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Tecno ने Spark 6 पर 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन 170.8x77.3x9.2 एमएम डायमेंशन के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Spark 6, Tecno Spark 6 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  3. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  4. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  5. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  7. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  8. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  9. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  10. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »