• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Spark 30C 5G भारत में 48MP कैमरा के साथ 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 30C 5G भारत में 48MP कैमरा के साथ 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 30C 5G भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 5G हैंडसेट को 48-मेगापिक्सल सोनी सेंसर वाले AI-बैक्ड कैमरा यूनिट और दो कलर ऑप्शन में आने के लिए टीज किया गया है।

Tecno Spark 30C 5G भारत में 48MP कैमरा के साथ 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Tecno

ख़ास बातें
  • Spark 30C को पिछले हफ्ते चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था
  • ग्लोबल वर्जन में 6.67 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है
  • स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 चिपसेट से लैस आता है
विज्ञापन
Tecno Spark 30C 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। Transsion Holding-ब्रांड ने देश में नए Spark-सीरीज स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की। Tecno Spark 30C 5G के 48-मेगापिक्सल Sony कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है। हैंडसेट पहले से ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। Tecno Spark 30C के अंतर्राष्ट्रीय वर्जन में 6.67 इंच की एलसीडी स्क्रीन और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Tecno Spark 30C 5G भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 5G हैंडसेट को 48-मेगापिक्सल सोनी सेंसर वाले AI-बैक्ड कैमरा यूनिट और दो कलर ऑप्शन में आने के लिए टीज किया गया है। फोन में सेंटर्ड होल-पंच डिजाइन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा।
 

Tecno Spark 30C specifications

Tecno Spark 30C का पिछले हफ्ते चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Tecno Spark 30 और Tecno Spark 30 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। ग्लोबल वर्जन में 6.67 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 चिपसेट से लैस आता है। ग्लोबल मार्केट में इसमें 4GB/ 128GB, 6GB / 128GB, 4GB / 256GB और 8GB / 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। 

सिक्योरिटी के लिए यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। ऑडियो के लिए ड्यूल सिमेट्रिकल स्पीकर शामिल हैं। धूल और छींटों से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Spark 30C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ग्लोबल लॉन्च के समय Tecno ने बताया कि Spark 30C की बैटरी की 1,000 चार्जिंग साइकल के बाद अपनी असली कैपेसिटी का कम से कम 80% बनाए रखती है, जिसके चलते 4 साल से ज्यादा बेहतर रहती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »