Tecno Spark 20C लॉन्च से पहले 4GB रैम, Helio P35 चिपसेट के साथ Google Play Console लिस्टिंग में आया नजर

सीरीज Tecno Spark 10C की सक्सेसर होने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2023 13:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio P35 SoC दिया जा सकता है।
  • तो यह एचडी प्लस स्क्रीन के साथ आ सकता है।
  • सीरीज Tecno Spark 10C की सक्सेसर होने वाली है।

Tecno Spark 10C में में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है।

Tecno की ओर से Tecno Spark 20C को जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन को अब से पहले कई सर्टिफिकेशंस जैसे Geekbench, Bluetooth SIG आदि पर स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म हो जाते हैं। फोन के बारे में इससे पहले जानकारी आई थी कि इसमें 4 जीबी रैम देखने को मिल सकती है और MediaTek का Helio चिपसेट आ सकता है। अब लेटेस्ट अपडेट में कुछ स्पेक्स की पुष्टि हुई है। 

Tecno Spark 20C को हाल ही में Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर BG7n बताया गया है। इससे पहले इस मॉडल नम्बर से पता चला था कि फोन में MediaTek Helio P35 SoC होगा और इसके साथ में 4GB रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर फोन के बारे में पुष्टि हो जाती है कि इसमें 5G कनेक्टिविटी देखने को नहीं मिलेगी। यह 4G फोन होगा। इसके अलावा पता चलता है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आने वाला है। 

टेक्नो स्पार्क 20सी के डिस्प्ले की बात करें तो यह एचडी प्लस स्क्रीन के साथ आ सकता है। जिसमें मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। इससे पता चलता है कि फोन लो बजट हो सकता है। पंच होल कटआउट डिजाइन इसमें देखने को मिल सकता है। इससे पहले गीकबेंच पर फोन के स्पॉट किया जा चुका है जिसमें पता चला था कि इसमें 4जीबी रैम होगी और हीलियो पी35 चिपसेट होगा। यानी कि रैम और प्रोसेसर यहां कंफर्म हो जाता है। जैसा कि अब तक उपलब्ध जानकारी में पता चल रहा है। फोन के लाइव इमेज भी लीक हो चुके हैं। 

सीरीज Tecno Spark 10C की सक्सेसर होने वाली है। इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि फोन नवंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन विभिन्न सर्टिफिकेशन पर एक के बाद एक नजर आना इस बात की ओर इशारा करता है कि फोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.