50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 20 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Tecno Spark 20 Price in india : फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 8GB रैम मिलती है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20 स्‍मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्‍च
  • 10,499 रुपये है इस फोन की कीमत
  • 2 फरवरी दोपहर 12 बजे से एमेजॉन पर शुरू होगी बिक्री

Tecno Spark 20 को साइबर वाइट, ग्रेविटी ब्लैक, मैजिक स्किन 2.0 (ब्लू) और नियॉन गोल्ड कलर्स में लाया गया है।

Tecno Spark 20 स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इस फोन को दिसंबर महीने की शुरुआत में सबसे पहले पेश किया गया था। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 8GB रैम मिलती है। Tecno Spark 20 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन डुअल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है और बैक व फ्रंट दोनों में डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन को IP53 रेटिंग मिली है। यह फोन जल्‍द खरीदारी के लिए उपलब्‍ध होगा। 
 

Tecno Spark 20 price in India, availability

Tecno Spark 20 को साइबर वाइट, ग्रेविटी ब्लैक, मैजिक स्किन 2.0 (ब्लू) और नियॉन गोल्ड कलर्स में लाया गया है। Tecno Spark 20 की भारत में कीमत 10,499 रुपये है। इस फोन को 2 फरवरी दोपहर 12 बजे से एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 
Advertisement

टेक्‍नो ने यह भी ऐलान किया है कि Tecno Spark 20 की खरीद पर ओटीटीप्‍ले का फ्री एनुअल सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाएगा जिसकी कीमत 4,897 रुपये है। इससे SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play और फैनकोड जैसे 19 ओटीटी प्लेटफॉर्मों को एक्‍सेस किया जा सकता है। 
 

Tecno Spark 20 specification, features

Tecno Spark 20 में 6.6 इंच HD+ (720 x 1,612 pixels) LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। 8GB रैम है और ऑनबोर्ड स्‍टोरेज 256GB है। रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर HiOS 13 की लेयर है। 
Advertisement

Tecno Spark 20 में 50 एमपी का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ में एक और सेकंडरी सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है। 

Tecno Spark 20 में 5,000mAh की बैटरी है। यह 18W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए कनेक्‍ट हो जाती है। यह फोन 4G, Wi-Fi, GNSS और ब्‍लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटीज के साथ आता है। साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर इस स्‍मार्टफोन में दिया गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.