50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 4GB रैम वाला Tecno Pova Neo 5G फोन इंडिया में लॉन्‍च, जानें प्राइस

TECNO POVA Neo 5G की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही हैं। इसकी पहली सेल 26 सितंबर 2022 को 50 हजार से अधिक रिटेल टच-पॉइंट पर होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर की ताकत है
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है
  • इसे स्प्रिंट ब्लू और सैफायर ब्लैक कलर ऑप्शन में लिया जा सकेगा

इस स्‍मार्टफोन को स्प्रिंट ब्लू और सैफायर ब्लैक कलर ऑप्शन में लिया जा सकेगा।

ट्रांस‍ियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (Tecno) ने भारत में उसकी पोवा सीरीज में एक नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। टेक्नो पोवा नियो 5जी (Tecno Pova Neo 5G) उन यूजर्स को टार्गेट करता है, जो 5G टेक्‍नॉलजी से लैस और फीचर्स से भरपूर स्‍मार्टफोन चाहते हैं। Tecno Pova Neo 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर की ताकत है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला  डिस्प्ले मिलता है, जो 4जीबी रैम सपोर्ट के साथ आता है। 50MP कैमरा सेटअप वाले इस स्‍मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस फोन की कीमत और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में जानते हैं। 
 

Tecno Pova Neo 5G के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता

Tecno Pova Neo 5G को 4GB + 128GB स्‍टोरेज वैरिएंट में लाया गया है। इसकी कीमत 15,499 रुपये है। TECNO POVA Neo 5G की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही हैं। इसकी पहली सेल 26 सितंबर 2022 को 50 हजार से अधिक रिटेल टच-पॉइंट पर होगी। इसे स्प्रिंट ब्लू और सैफायर ब्लैक कलर ऑप्शन में लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Tecno Pova Neo 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

जैसा कि हमने आपको बताया यह एक 5G स्‍मार्टफोन है। Tecno Pova Neo 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में औसत से ज्‍यादा है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसके सेंटर्ड पंच होल नॉच में 8MP का सेल्‍फी कैमरा लगाया गया है। एंड्रॉयड 12 पर चलने वाले इस फोन में HiOS 8.6 की लेयर है। 

फोन में 50 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर  कैमरा दिया गया है। यह कई सारे फीचर्स और LED फ्लैश से लैस है। Tecno Pova Neo 5G में 6000mAh की बैटरी लगी है। यह 18 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग पोर्ट टाइप-सी है। 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आने वाला यह फोन एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज बढ़ाने का ऑप्‍शन भी यूजर्स को देता है। साथ ही स्‍टीरियो स्‍पीकर के सेटअप की पेशकश भी करता है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर फोन में मिलता है। Tecno Pova Neo 5G की पहली सेल 26 सितंबर 2022 को होगी। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.